फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   New TB patients will be identified in the district

जिले में पहचाने जाएंगे टीबी के नए रोगी

Tue, 27 Jul 2021 10:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
New TB patients will be identified in the district
सोलन सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक करतीं उपायुक्त। संवाद - फोटो : SOLAN
सोलन। जिले में टीबी के नए रोगियों की पहचान की जाएगी, ताकि जिला सोलन को टीबी से मुक्त किया जा सके। उपायुक्त कृतिका कुल्हारी ने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार राज्य के अन्य जिलों के साथ-साथ सोलन जिले में भी पहली से 31 अगस्त तक क्षय रोग सक्रिय मामला खोज अभियान (टीबी एक्टिव केस फाइडिंग कैंपेन) चलाया जाएगा।
विज्ञापन

कृतिका कुल्हारी मंगलवार को यहां अभियान के संबंध में जिला क्षय रोग निवारण समिति के तहत गठित जिला कार्यबल की बैठक की अध्यक्षता कर रही थी।
कृतिका कुल्हारी ने कहा कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से प्रथम अगस्त से 31 अगस्त, 2021 तक क्षय रोग मुक्त हिमाचल अभियान क्रियान्वित किया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवधि में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत घर-घर जाकर क्षय रोग के मामलों का पता लगाया जाएगा। अभियान के तहत क्षय रोग मामलों की खोज के लिए सघन गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उपायुक्त ने कहा कि क्षय रोग एक्टिव केस अभियान के तहत सोलन जिले की 6,36,609 जनसंख्या की मैपिंग की जाएगी। इसका उद्देश्य जिले में क्षय रोग के सक्रिय मामलों का पता लगाकर उनको समुचित उपचार उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि जिले की सभी 240 ग्राम पंचायतों, नगर निगम सोलन, सभी नगर परिषदों और नगर पंचायतों में क्षय रोग उन्मूलन के लिए यह अभियान क्रियान्वित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी समूहों की सघन जांच की जाएगी जो किसी कारणवश क्षय रोग की चपेट में आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृतिका कुल्हारी ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन को निर्देश दिए कि जन-जन की मैपिंग के दौरान वरिष्ठ नागरिकों, छात्रावासों में रह रहे युवाओं, श्रमिकों एवं औद्योगिक कामगारों और झुग्गी झोंपड़ी के निवासियों पर विशेष ध्यान दिया जाए।
उन्होंने कहा कि जिले के प्रत्येक नागरिक तक यह जानकारी भी पहुंचाई जाए कि क्षय रोग का पूर्ण उपचार संभव है। इसके लिए यह आवश्यक है कि खांसी इत्यादि की स्थिति में समीप के स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवाई जाए। उन्होंने कहा कि चिकित्सक की देखरेख में निर्धारित समय अवधि तक दवा लेने से क्षय रोग का पूर्ण उपचार संभव है। उन्होंने कहा कि लोगों को क्षय रोग के लक्षणों के संबंध में जागरूक किया जाए।
इनसेट
सीएमओ ने दी अभियान की जानकारी
मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. राजन उप्पल ने अभियान के तहत आयोजित की जाने वाली गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सोलन जिले में वर्तमान में क्षेत्रीय अस्पताल सोलन, टीबी सेनिटोरियम धर्मपुर, ईएसआई अस्पताल परवाणू, यूएचएफ नौणी, एमएमयू अस्पताल सुल्तानपुर, अन्नया क्लीनिकल लैब सोलन, बाल मुकुंद एपेक्स अस्पताल सोलन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नालागढ़, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बद्दी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोघों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामशहर, नागरिक अस्पताल अर्की, ईएसआई दाड़लाघाट, नागरिक अस्पताल कुनिहार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भूमती, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंडी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टा, ईएसआई आदर्श अस्पताल काठा, ईएसआई बद्दी, कुठाड़, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सायरी, नागरिक अस्पताल कंडाघाट तथा नागरिक अस्पताल चायल में क्षय रोग परीक्षण की सुविधा उपलब्ध है।

इनसेट
ये लक्षण हैं तो तुरंत लें डॉक्टर की सलाह
जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मुक्ता रस्तोगी ने कहा कि सायं काल में बुखार में वृद्धि होना, बलगम, वजन कम होना, रात में पसीना आने जैसे लक्षण होने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लें। उन्होंने कहा कि जागरूकता अभियान के तहत यह सारी जानकारी जन-जन तक पहुंचनी चाहिए। अतिरिक्त उपायुक्त सोलन जफर इकबाल, उपमंडल अधिकारी सोलन अजय यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. राजन उप्पल, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मुक्ता रस्तोगी, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. राजेंद्र शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र तेगटा सहित खंड चिकित्सा अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed