{"_id":"69f4ee818e7ee3496f06675f","slug":"nauni-university-accident-body-handed-over-to-family-after-post-mortem-solan-news-c-176-1-ssml1041-168473-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौणी विवि हादसा : पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौणी विवि हादसा : पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
दो बहनों के इकलौते भाई की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नौणी विवि के डेयरी परिसर में स्थित पानी के टैंक में डूबने से हुई छात्र मंजीत जसवाल की मौत के मामले में शुक्रवार को भी शोक का माहौल रहा। वाराणसी से परिजनों के पहुंचने के बाद शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाया गया। वाराणसी उत्तर प्रदेश के रहने वाले 23 वर्षीय मंजीत के पिता और अन्य संबंधी सूचना मिलते ही सोलन के लिए रवाना हो गए थे। पुलिस ने शव को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के शवगृह में सुरक्षित रखवाया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज करने और उनकी उपस्थिति में ही पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। बताया जा रहा है कि इस हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार को कभी न भरने वाला जख्म दिया है। मंजीत अपनी दो बहनों का इकलौता भाई था और बीएससी बागवानी के चौथे वर्ष का छात्र था। वह अपनी पढ़ाई पूरी करने के अंतिम पड़ाव पर था, लेकिन इस आकस्मिक हादसे ने परिवार की सारी उम्मीदें तोड़ दीं। शव को वाराणसी पहुंचाने का इंतजाम नौणी विवि की ओर से किया गया है। उधर, एसपी सोलन टीएसडी वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। विवि प्रशासन व मौके पर मौजूद रहे छात्रों से भी पूछताछ की जा चुकी है।