फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   National Lok Adalat on 13th

Solan News: राष्ट्रीय लोक अदालत 13 को

Tue, 09 Sep 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोलन। जिला एवं सत्र न्यायालय सोलन परिसर समेत कंडाघाट, अर्की, कसौली और नालागढ़ न्यायालय परिसर में 13 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में कई मामले निपटाए जाएंगे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन की सचिव आकांक्षा डोगरा ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न मामलों का निपटारा समझौते के आधार पर किया जाएगा। लोक अदालत में आपराधिक कंपाउंडेबल अपराध, चेक बाऊंस मामले, मोटर व्हीकल चालान के मामले, धन वसूली के मामले इत्यादि पर सुनवाई कर निपटारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोई भी इच्छुक व्यक्ति अपने मामले के निपटारे के लिए 13 सितंबर से पहले जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय सोलन व जिला के सभी न्यायालयों में सादे कागज पर आवेदन कर सकता है। जिस अदालत में मामला विचारधीन है उस अदालत में भी आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01792-220713 व टोल फ्री नंबर 15100 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed