फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Napalese couple stole mobile and 11000 cash from two Nepalese brothers after intoxicating them

Solan News: दो भाइयों को बेहोशकर मोबाइल और 11,000 रुपये की नकदी छीनी

Sat, 26 Nov 2022 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। जिला शिमला के रोहड़ू से सेब सीजन में मजदूरी के लिए आए दो नेपाली मूल के दो भाइयों के साथ सोलन के रबौण में चोरी की वारदात सामने आई है।
उन्हें एक नेपाली दंपती ने नशीला पदार्थ खिलाकर बेेहोश कर दिया और उनके मोबाइल फोन और 11,000 रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे रोहडू़ से नेपाली मूल के दो भाई प्रेम राज और अशोक थापा रोहडू के बागवान के यहां पांच महीने पहले काम पर आए थे।
शुक्रवार को वे देर रात रोहडू़ से नेपाल जाने के लिए निकले लेकिन रात के समय सोलन में नशीला पदार्थ खिलाकर उन्हें लूट लिया। पीड़ित प्रेम राज ने बताया कि रोहड़ू से सरकारी बस में शिमला आए।
विज्ञापन

इसी दौरान रोहडू से बैठे नेपाली मूल के पुरुष और महिला ने उनसे दोस्ती शुरू कर दी। शिमला पहुंचकर उन्होंने कहा कि सोलन से नेपाल के लिए सीधी गाड़ी जा रही है जिसके बाद चारों शिमला से सोलन तक बस में आए और उसके बाद खाना खाने के समय उन्हें कुछ बेहोशी वाला पदार्थ खिला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेम राज ने बताया कि खाना खाने के बाद वे दोनों आगे पैदल चलने लगे जिसके बाद उन्हें कुछ याद नहीं है। जब सुबह वे होश में आए तो उन्होंने खुद को सड़क के किनारे झाड़ियों में पाया। उन्होंने सबसे पहले अपनी बहन को फोन किया और उसके बाद सीधे पुलिस स्टेशन पहुंचे।
प्रेम राज ने बताया कि उनसे एक फोन और दोनों भाइयों के कुल 11,000 रुपये चुरा लिए हैं। थाना प्रभारी सोलन प्रियंका चौहान ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पिछले वर्ष भी ऐसे चोरी के मामले सोलन समेत प्रदेश में आए थे। इनमें भी मजदूरी करने आए मजदूरों से लूट हुई थी। कुछ साल पहले शिमला के टूटीकंडी में भी एक गिरोह सक्रिय हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed