फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Nandpur panchayat villagers protest against a factory for expelleing employees without notice in Jharmajri

बिना नोटिस कामगार को निकालने पर ग्रामीणों ने की नारेबाजी

Fri, 04 Jun 2021 11:01 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
झाड़माजरी (सोलन)। नंदपुर पंचायत स्थित बीडीएल कंपनी संचालकों के बिना नोटिस कामगारों को बाहर निकलने पर ग्रामीणों ने कंपनी परिसर में नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना था कि कामगारों को निकालने से पहले पंचायत को विश्वास में लेना चाहिए था।
विज्ञापन

इसके बाद ग्रामीणों और कंपनी संचालकों के बीच बैठक हुई। इसमें कंपनी ने दो कामगारों को रखने में असमर्थता जताई। हालांकि एक कामगार को रखने के लिए कंपनी तैयार हो गई। वहीं दो अन्य कामगारों के मर्जी से काम छोड़ने की बात कही गई।
विज्ञापन

नंदपुर पंचायत स्थित फार्मा कंपनी बीडीएल कंपनी से पांच स्थानीय कामगार बिना नोटिस निकालने पर पंचायत के राधे श्याम, बग्गा राम, गुरनाम सिंह, गुरचरण और नारायणदास के नेतृत्व में ग्रामीण कंपनी परिसर में एकत्रित हुए और प्रबंधकों के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में ग्रामीणों ने मस्त मोहम्मद, राधे श्याम, नरायणदास, बीडीसी सुरेंद्र सैणी तथा कंपनी से बलवंत सिंह, रोहित व सरिता ने बैठक में भाग लिया। कंपनी प्रबंधकों ने नरेश कुमार और रामलाल को रखने में असमर्थता जताई।

वहीं मुकेश कुमार की कोरोना रिपोर्ट आने के बाद उसे काम पर रख लिया जाएगा। वहीं दो अन्य कामगारों के खुद काम न करने की बात कही। ग्रामीणों ने कंपनी प्रबंधकों से कहा कि पंचायत के लोगों को निकालने से पहले पंचायत के ध्यान में मामला लाए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed