फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Nalagrah-swarghat NH repair soon

18 करोड़ से चकाचक होगा नालागढ़-स्वारघाट एनएच

Sat, 05 Nov 2016 09:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Sat, 05 Nov 2016 09:48 AM IST
विज्ञापन
Nalagrah-swarghat NH repair soon
विवादों में रहे नालागढ़-स्वारघाट नेशनल हाईवे की मेटलिंग का काम अब नए साल में शुरू होगा। - फोटो : Demo pic

विवादों में रहे नालागढ़-स्वारघाट नेशनल हाईवे की मेटलिंग का काम अब नए साल में शुरू होगा। एनएच विभाग ने हाईवे के 14 किलोमीटर सड़क मार्ग के कार्य के लिए 18 करोड़ का टेंडर लगा दिया है। ठेकेदार को इस सड़क की मेटलिंग-टायरिंग का काम डेढ़ साल में पूरा करना होगा।

विज्ञापन


गौरतलब है कि पुराने ठेकेदार ने एनएच के काम को पूरा करने से इनकार कर दिया था। इससे लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। स्थानीय विधायक केएल ठाकुर की ओर से भी क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ मिलकर इस एनएच की मेटलिंग को लेकर लगातार संघर्ष किया।
विज्ञापन


आखिरकार नालागढ़ से बगलेहड़ तक के 14 किलोमीटर के इस राजमार्ग का दोबारा टेंडर लगाया गया है। विभाग और ठेकेदार के बीच कार्य को लेकर एक माह के भीतर सभी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद जनवरी माह से राजमार्ग की मेटलिंग और टायरिंग का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एनएच के एसडीओ एमएस जसवाल ने कहा कि नालागढ़ से बगलेहड़ तक 14 किलोमीटर के सड़क मार्ग की मेटलिंग को 18 करोड़ रुपये में टेंडर आवंटित कर दिया है। ठेकेदार को इस कार्य को पूरा करने के लिए डेढ़ वर्ष का समय दिया है। कहा कि विभाग ठेकेदार पर तय समय अवधि में कार्य पूरा करने को लेकर लगातार चेक रखेगा।


नालागढ़ के विधायक केएल ठाकुर ने कहा कि एनएच की मौजूदा हालत बदतर है। लोगों को इस सड़क पर वाहन चलाना किसी जोखिम से कम नहीं। कहा कि वह स्वयं इस दफा ठेकेदार के काम पर निगरानी करेंगे। कहा कि यह क्षेत्र के लोगों के प्रयास रहे हैं कि मेटलिंग के कार्य का दोबारा टेंडर लगा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed