{"_id":"62055084eb8fdb4d7141a878","slug":"nalagarh-ropad-road-closed-for-heavy-vehicles-due-to-construction-solan-news-sml3991458181","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े वाहनों के लिए नालागढ़-रोपड़ मार्ग किया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़े वाहनों के लिए नालागढ़-रोपड़ मार्ग किया बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़-रोपड़ मार्ग पर निर्माण कार्य चालू होने से यह मार्ग बड़े वाहनों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया है। बीबीएन से सामान लेकर पंजाब की ओर जाने वाले ट्रक वाया भरतगढ़ जा रहे है।
इससे ट्रक चालकों को 20 किमी अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है। पंजाब से नालागढ़ और साथ लगती कंपनियों में आने वाले कामगार भी घूम कर आ रहे हैं। इससे उनका समय और पैसा बर्बाद हो रहा है। बसें भी वाया भरतगढ़-रोपड़ पहुंच रही हैं जिससे इस रूट के बीच दर्जनों गांवों को यातायात सुविधा नहीं मिल रही है।
नालागढ़ से 10 किमी दूरी पर पंजाब के ढेरोंवाल गांव शुरू होता है। ढेरोंवाल से घनौली तक मार्ग काफी खराब है। यहां पर लोगों ने कुछ दिन पहले मार्ग को ठीक करवाने के लिए चक्का जाम किया था।
विज्ञापन
एसडीएम गुरविंद्र सिंह ने मौके पर आकर लोगों से इस मार्ग को पक्का करवाने का आश्वासन दिया था। इस मार्ग को पक्का बनाने का कार्य शुरू हो गया है। इससे यह मार्ग पर बड़े वाहनों के लिए रोक दिया है। बीबीएन से एक हजार से अधिक ट्रक प्रतिदिन पंजाब के लिए इसी मार्ग से रवाना होते हैं जिन्हें वाया भरतगढ़ 15 किमी अतिरिक्त सफर तय करके जाना पड़ेगा।
निगम की 13 रूट इस मार्ग पर चलते थे जिन्हें वाया भरतगढ़ कर दिया था लेकिन इस मार्ग पर नालागढ़ से रोपड़ तक दर्जनों गांव पड़ते हैं। इन गांवों के लोगों को नालागढ़-रोपड़ जाना कठिन हो गया है। रोपड़ के एसडीएम गुरविंद्र सिंह जोहल ने बताया कि यह मार्ग निर्माण के दौरान बड़े वाहनों के लिए बंद रहेगा लेकिन छोटे वाहनों के लिए खोला गया है।