{"_id":"5e74c9928ebc3e768f661792","slug":"nalagarh-municipal-council-president-take-oath-solan-news-sml328137650","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर परिषद अध्यक्ष धर्मेंद्र राणा ने सादे समारोह में ग्रहण की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर परिषद अध्यक्ष धर्मेंद्र राणा ने सादे समारोह में ग्रहण की शपथ
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। नगर परिषद नालागढ़ में 25वें अध्यक्ष के रूप में धर्मेंद्र राणा ने पद-गोपनीयता की शपथ ग्रहण कर ली है। हालांकि कोरोना वायरस को लेकर बरती जा रही सावधानियों से बड़ा शपथ ग्रहण समारोह नहीं हुआ बल्कि मिनी सचिवालय सभागार में सादा समारोह आयोजित किया गया। सभागार में प्रवेश करने वालों में चार पार्षद, तीन मनोनीत पार्षद, ईओ सहित अध्यक्ष के परिजन ही शामिल हुए।
यहां उपमंडल निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा ने नगर परिषद अध्यक्ष धर्मेंद्र राणा को पद-गोपनीयता की शपथ दिलवाई। सभागार में पहुंचे सभी लोगों ने सैनिटाइजर का प्रयोग करने के बाद मास्क पहने और सभागार में प्रवेश किया। नवनियुक्त अध्यक्ष धर्मेंद्र राणा के परिवार से भी उनके पिता मास्टर खमिंद्र राणा, पत्नी रमन देवी और भाई जितेंद्र राणा ही शामिल हुए जो मास्क पहनकर ही सभागार में पहुंचे। वार्ड-2 के पार्षद धर्मेंद्र राणा को 30 जनवरी को अध्यक्ष निर्वाचित किया था।
उपमंडल निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा ने कहा कि परिषद के अध्यक्ष धर्मेंद्र राणा को पद व गोपनीयता की सादे समारोह में शपथ ग्रहण करवाई। उन्होंने अध्यक्ष सहित पार्षदों से शहर के विकास में पूर्ण रूप से सहयोग करने के लिए प्रेरित किया। नगर परिषद अध्यक्ष धर्मेंद्र राणा ने कहा कि शहर में चल रहे विकास कार्यों को गति दी जाएगी और नई योजनाएं तैयार कर शहर का बिना भेदभाव विकास करवाया जाएगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर नप के अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी एवं तहसीलदार नालागढ़ ऋषभ शर्मा, पार्षद मनोज वर्मा, अल्का वर्मा, पवन कुमार, नीलम खुल्लर, मनोनीत पार्षद यशपाल शर्मा, जगननाथ बस्सी, लाला रूपनारायण, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष वैद्य, सर्वेयर बलजीत राणा, लिपिक अमृतपाल मौजूद रहे।