फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Nalagarh administration ready to take on third wave of corona

तीसरी लहर से निपटने के लिए प्रशासन तैयार

Thu, 15 Jul 2021 11:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। आयुर्वेदिक विभाग के नालागढ़ के उपमंडल स्तरीय चिकित्सालय की रोगी कल्याण समिति की बैठक में वित्तीय वर्ष के लिए बजट पेश किया गया। इसमें अस्पताल को 29 लाख 21 हजार 482 रुपये आय और 13 लाख 28 हजार पांच सौ रुपये व्यय पेश किया।
विज्ञापन

एसडीएम नालागढ़ महेंद्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में हुई बैठक में फैसला लिया कि संक्रमण की दूसरी लहर में कोविड रोगियों को इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए काढ़ा दिया गया। इसे तीसरी लहर में भी दिया जाएगा। बैठक में निर्णय लिया कि स्वास्थ्य विभाग और आयुर्वेदिक विभाग एक शव वाहन रोगी कल्याण समितियों के माध्यम से खरीदेंगे। यहां वाहन नहीं होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

बैठक में फैसला लिया गया कि अगर गरीब व्यक्ति को अपना रोगी बाहरी राज्य के बड़े अस्पताल में ले जाना है तो उसे रोगी कल्याण समिति की ओर से सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद वाहन चलाने के लिए आर्थिक मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि तीसरी लहर के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां कर ली हैं। नालागढ़ और काठा में ऑक्सीजन प्लांट शुरू हो गए हैं। वेंटिलेटर की समस्या भी अब नहीं है। काठा अस्पताल में रखे वेंटिलेटर को चालू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग के पास जरूरी दवाइयां हैं।

इस मौके पर उपमंडलीय आयुर्वेद अधिकारी डॉ. ज्योति कंवर, बीडीओ विश्व देव मोहन चौहान, तहसीलदार ऋषभ शर्मा, डॉ. संदीप, मोहन सिंह, देवराज, गुरचरण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed