{"_id":"6255b39be49d50557669e6ca","slug":"nagar-prishad-nalagarh-will-have-an-income-of-8-72-crores-solan-news-sml4055167165","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर परिषद नालागढ़ ने पेश वार्षिक वित्तीय बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर परिषद नालागढ़ ने पेश वार्षिक वित्तीय बजट
विज्ञापन
नगर परिषद नालागढ़ की बैठक में भाग लेते हुए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पार्षद। संवाद
- फोटो : SOLAN
नालागढ़ (सोलन)। नगर परिषद नालागढ़ ने वार्षिक बजट प्रस्तुत किया। बजट में 8 करोड़ 72 लाख 52 हजार की अनुमानित आय होगी। इसके अलावा 7 करोड़, 89 लाख 14 हजार 207 रुपये व्यय का प्रावधान है। इस लिहाज से परिषद को 85 लाख, 37 हजार 793 रुपए की बचत होगी।
बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष रीना शर्मा ने की। बैठक में बुढ़ापा पेंशन के 10 मामले स्वीकृत किए गए जबकि आठ दुकानें स्थानांतरित की गईं। नगर परिषद के बजट की अनुमानित मुख्य आय 5.50 करोड़ ग्रांट से होगी जबकि दुकानों के किराए आदि से 1.95 करोड़ की आय होगी। विधायक, उपायुक्त, बीबीएनडीए आदि से 50 लाख का प्रावधान रखा गया।
परिषद का सफाई कार्यों पर 55 लाख, विकास कार्यों पर दो करोड़ 80 लाख 96 हजार 765 रुपये, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक करोड़ रूपये खर्च होने का अनुमान है। बैठक में गृहकर से संबंधित प्रॉपर्टी बाय लॉज प्रस्तुत किया गया। सभी पार्षदों को इसकी कापी दी गई। पार्षद 15 दिन तक इसका अवलोकन कर आगामी बैठक में इस पर राय देंगे। तहबाजारी के लिए आए आवेदनों को दोबारा सिरे से निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
परिषद का कहना है कि तहबाजारी नहीं होने दी जाएगी। शहर के वार्डों को अंधकार से दूर करने के लिए नए खंबे खरीदने के बारे में प्रस्ताव पारित किया गया। इन्हें जरूरत के हिसाब से अलग-अलग जगह लगाया जाएगा। इस दौरान निर्णय लिया कि अब ऑफलाइन टेंडर नहीं लगेंगे। भविष्य में सभी टेंडर ऑनलाइन होंगे। यदि ज्यादा जरूरत पड़ी तो ही ऑफलाइन टेंडर लगाए जाएंगे। बजट में शहर के हर वार्ड का समुचित ढंग से ध्यान रखा गया है। हर वर्ग को लाभ पहुंचाने की कोशिश की गई है।
बैठक में नगर परिषद के ईओ आरएस वर्मा, उपाध्यक्ष तारा अवस्थी, पार्षद शालिनी शर्मा, वंदना बंसल, संजीव भारद्वाज, अल्का वर्मा, अमरिंदर भिंडर, सहर शर्मा, मनोनीत पार्षद सौरभ धीमान, अनिल अरोड़ा, सूरज बिष्ट, जेई प्रभात शर्मा, सर्वेयर बलजीत सिंह और लिपिक अमृतलाल आदि उपस्थित रहे।