फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   NABARD approves Jeora to Garloh link road

Solan News: ज्योरा से गरलोह लिंक सड़क को नाबार्ड से मंजूरी

Sun, 21 Sep 2025 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
6.2 किलोमीटर लंबी सड़क के लिए 6.34 करोड़ की स्वीकृति
विज्ञापन

पंजेहरा से रामशहर की दूरी में 10 किमी घटेगी
आसपास के पंचायतों के लोगों को भी मिलेगा लाभ
टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू होने की उम्मीद

एचआर धीमान

नालागढ़ (सोलन)। पहाड़ी क्षेत्र के रामशहर-मित्तियां की लिंक सड़क ज्योरा से गरलोह को लंबे इंतजार के बाद नाबार्ड से स्वीकृति मिल गई है। काफी समय पहले विधायक की प्राथमिकता के तहत 6.2 किलोमीटर लंबे मार्ग की डीपीआर 6.34 करोड़ रुपये में तैयार करके भेजी गई थी।
इस संपर्क सड़क के बन जाने से पंजेहरा से रामशहर के बीच दूरी 10 किलोमीटर कम हो जाएगी। इससे पंजेहरा तथा आसपास के लोगों को रामशहर जाने के लिए नालागढ़ जाने की जरूरत नहीं रहेगी। इस मार्ग के बन जाने से पंजेहरा, बगलेहड़, सरौर, रतवाड़ी, मित्तियां, कोईड़ी, पोले दा खाला, बहेड़ी और रामशहर पंचायतों के लोगों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

सरौर पंचायत के प्रधान धर्मपाल चंदेल ने कहा कि पल्ली से मित्तियां तक रोड पहले ही पक्का बन चुका है। रामशहर के लिए छह किलोमीटर कच्चा रोड था। लोगों की मांग पर पूर्व विधायक लखविंद्र राणा ने इसे विधायक प्राथमिकता के तहत नाबार्ड परियोजना में शामिल करवाया था। अब इसे स्वीकृति मिल गई है। उन्होंने सरकार का आभार जताया और आग्रह किया कि जल्दी से जल्दी इसका टेंडर लगाकर काम शुरू करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में लोक निर्माण विभाग रामशहर के सहायक अभियंता ईश्वर चंद शर्मा ने बताया कि नाबार्ड से ज्योरा से गरलोह लिंक रोड के लिए 6.34 करोड़ की स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed