फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Mushroom and flower festival will be held in full statehood golden jubilee

पूर्ण राज्यत्व स्वर्ण जयंती में होंगे मशरूम और फूल उत्सव

Tue, 31 Aug 2021 11:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Mushroom and flower festival will be held in full statehood golden jubilee
सोलन मिनी सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक करती उपायुक्त। संवाद - फोटो : SOLAN
सोलन। उपायुक्त कृतिका कुल्हरी ने कहा कि पूर्ण राज्यत्व स्वर्ण जयंती समारोह में मशरूम और फूल उत्सव आयोजन का प्रयास होगा। कहा कि सोलन को विश्व में मशरूम, टमाटर और फूलों की खेती के लिए जाना जाता है। लोगों तक अधिक से अधिक जानकारी पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रमों की श्रृंखला में पुस्तक मेला और खेल उत्सव भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने सभी उपमंडलाधिकारियों को निर्देश दिए कि इस महत्वपूर्ण आयोजन के लिए वृहद और सूक्ष्म स्तर पर तैयारी करें।
विज्ञापन

वे मंगलवार को पूर्ण राज्यत्व के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की बैठक को संबोधित कर रही थीं। कृतिका कुल्हरी ने कहा कि राज्य सरकार ने निर्धारित तिथि से आरंभ होने वाले इन कार्यक्रमों में प्रदेश की गौरवशाली विकास यात्रा के 50 वर्षों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाई जाएगी। इस अवधि में प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार स्वर्णिम हिमाचल रथयात्रा का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन

यह रथयात्रा सोलन जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में लोगों को हिमाचल के विकास, वैभवशाली अतीत और विकास यात्रा में आमजन की सक्रिय भागीदारी के विषय में जानकारी प्रदान करेगी। उपायुक्त ने कहा कि जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में हिमाचल और सोलन जिले की विकास यात्रा से संबंधित कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के नालागढ़ उपमंडल में नालागढ़ और दून विधानसभा क्षेत्र के लिए, कसौली विधानसभा क्षेत्र, सोलन और दाड़लाघाट में स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शिरकत करेंगे। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के विकास को दर्शाती प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी। उन्होंने विभिन्न विभागों को निर्देश दिए कि स्वर्ण जयंती कार्यक्रमों के लिए पूरी तैयारी करें। अतिरिक्त उपायुक्त सोलन जफ़ऱ इकबाल ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया।

कहा कि यह प्रयास करना चाहिए कि विगत 50 वर्षों में हिमाचल में हुए विकास की जानकारी इस रोचक तरीके से पेश की जाए कि आमजन भविष्य में और अधिक कर्मठता के साथ कार्य करने के लिए सजग हों। पुलिस अधीक्षक सोलन वीरेंद्र शर्मा भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed