{"_id":"66a3adb6a1264b1b8d059015","slug":"municipal-corporations-general-meeting-will-be-held-today-after-seven-months-solan-news-c-176-1-ssml1042-125686-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नगर निगम की सात माह बाद आज होगी आमसभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नगर निगम की सात माह बाद आज होगी आमसभा
Fri, 26 Jul 2024 11:34 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 26 Jul 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
कार्यकारी महापौर मीरा आनंद करेंगी बैठक की अध्यक्षता
बैठक के लिए तैयार किया एजेंडा, कार्यों को लेकर लगेगी मुहर
वर्ष 2024 में नहीं बुलाई गई थी बैठक, पार्षद चल रहे थे नाराज
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम का सात माह बाद आम सभा का आयोजन करेगा। बैठक के लिए कर्मचारियों ने एजेंडा तैयार कर लिया है। लंबे समय बाद होने वाली इस बैठक से लोगों को भी काफी उम्मीदें हैं। अध्यक्षता कार्यकारी महापौर मीरा आनंद करेंगी क्योंकि एक माह से महापौर का पद खाली चल रहा है। बैठक के लिए 23 मुख्य कार्यों का एजेंडा बनाया है। इसमें शहर को संवारने से लेकर पार्किंग, दुकानों समेत अन्य मुद्दे हैं।
वहीं बैठक में कई विकास कार्यों पर मुहर भी लगाई जाएगी। पार्षद भी अपने वार्ड में होने वाले आवश्यक कार्यों को बैठक में ला सकेंगे और उन कार्यों को जनरल हाउस की अनुमति के बाद शुरू करवा सकेंगे। इस वर्ष हाउस न होने से पार्षद भी काफी नाराज चले हुए थे। लंबे समय से हाउस न होने का मुद्दा अमर उजाला ने भी उठाया था। क्योंकि वर्ष 2024 में एक भी हाउस बैठक नहीं हुई थी। इससे विकास कार्य रुके हुए थे।
इनसेट
बैठक में होंगे ऐतिहासिक निर्णय : शैलेंद्र
पार्षद शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि बैठक में इस बार ऐतिहासिक निर्णय लिए जाएंगे। काफी समय से बैठक नहीं हो रही थी। इस कारण शहर में विकास कार्यों की रफ्तार धीमी पड़ी हुई थी। लेकिन इस बैठक से कई विकास कार्यों को रफ्तार मिलेगी।