फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Municipal corporation removes encroachments in Nalagarh

नगर परिषद ने अतिक्रमण कर रहे दर्जनों दुकानदार खदेड़े

Mon, 03 Jan 2022 06:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 06:36 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। नगर परिषद ने शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। दो दर्जन अतिक्रमणकारियों को हटाया और चार दुकानदारों को चालान किए गए। नालागढ़ पुलिस ने अवैध रूप से बाजार में खड़े 20 वाहनों के चालान किए।
विज्ञापन

नप की ओर से छेड़े अतिक्रमण हटाओ अभियान से दुकान के बाहर सामान रखने वाले में हड़कंप मच गया। अपनी दुकान के आगे से सामान समेटने में जुट गए। इसके अलावा रेहड़ी-फड़ी लगाने वाले भी हटाए गए।
विज्ञापन

नालागढ़ बाजार में सड़कों पर दुकानदारों की ओर से सजाए जा रहे सामान को लेकर नप ने पहले भी कई बार चेतावनी दी गई। जब अतिक्रमण नहीं हटा तो नप को कार्रवाई करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद के सर्वेयर बलजीत राणा और यातायात पुलिस प्रभारी हरिंदर राणा के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने वाहनों पर कार्रवाई कर नो पार्किंग जोन में खड़े 20 से अधिक वाहनों के चालान काटे हैं।
नगर परिषद की कार्रवाई के तहत सोमवार को दो दर्जन अतिक्रमणकारियों को खदेड़ा और करीब चार लोगों के चालान भी काटे। परिषद की टीम द्वारा सोमवार को शहर के बाजारों का दौरा कर अतिक्रमण को हटाया गया।
नगर परिषद अध्यक्ष रीना शर्मा ने कहा कि अतिक्रमणकारियों के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम तब तक चलती रहेगी, जब तक अतिक्रमणकारी नहीं हटते हैं। नप की मुहिम में पुलिस का भी सहयोग लिया जा रहा है। यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

ट्रैफिक इंचार्ज नालागढ़ हरिंद्र राणा ने कहा कि नप के साथ मिलकर यातायात पुलिस ने शहर के नो पार्किंग जोन में खड़े 20 वाहनों पर कार्रवाई कर उनके चालान काटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed