{"_id":"58b57f554f1c1bbd56832a9c","slug":"mulity-excel-vichel-not-allowed","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला- कालका एनएच पर दिन के समय नहीं गुजरेंगे भारी वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला- कालका एनएच पर दिन के समय नहीं गुजरेंगे भारी वाहन
ब्यूरो, सोलन
Updated Wed, 01 Mar 2017 10:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला-कालका नेशनल हाइवे पर दिन के समय मल्टी एक्सल वाहनों की आवाजाही पर पाबंदी लगा दी है। फोरलेन निर्माण कार्य के दौरान यातायात को सुचारु ढंग से बहाल रखने के मकसद से प्रशासन ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन
यह वाहन केवल रात के समय ही एनएच से होकर चलेंगे। इसके अलावा चंडीगढ़ से सोलन की ओर आने वाले ट्रक परवाणू-भोजनगर-कुमारहट्टी से रबौन बाईपास होकर चलेंगे। लोकल बसें सोलन से बड़ोग होकर कुमारहट्टी जाएंगी तथा सोलन से कुमारहट्टी की ओर जाने वाली लंबी दूरी की सभी बसें रबौन बाईपास से होकर जाएंगी।
विज्ञापन
जिला दंडाधिकारी डॉ. राकेश कंवर ने मोटर वाहन अधिनियम की धारा 115 एवं 117 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते यह अधिसूचना जारी की है। उन्होंने कहा कि राजमार्ग संख्या पांच पर फोरलेनिंग कार्य के दृष्टिगत यातायात के प्रभावी नियंत्रण एवं सुचारु आवाजाही के दृष्टिगत निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों के अनुसार वाहनों की सुचारु आवाजाही एवं यात्रियों की सुविधा को देखते हुए यातायात में बदलाव किया है। इन निर्देशों की अनुपालना अनिवार्य होगी। जरूरत के अनुसार धर्मपुर से कसौली के मध्य कोई भी ट्रक चलाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
जरूरत पड़ने पर यह मार्ग होंगे विकल्प
वाहनों की आवाजाही अधिक होने की स्थिति में आवश्यकता पड़ने पर वाहनों को अन्य मार्गों से भेजने के निर्देश भी दिए गए हैं। जरूरत पड़ने पर जिला प्रशासन ने कालका से शिमला की ओर आने वाले हलके वाहन जंगेशु- कसौली- गड़खल-धर्मपुर-कुमारहट्टी-बड़ोग मार्ग से भेजे जाने को कहा है। राजगढ़ की ओर से आने वाले ट्रक जीरो प्वाइंट-ओच्छघाट-सुल्तानपुर-भोजनगर-परवाणू विकल्प सुझाया है।
इन वाहनों पर रोक नहीं
जिला दंडाधिकारी ने कहा कि इन निर्देशों में आपातकाल के वाहनों को छूट मिलेगी। एंबुलेंस, अग्निशमन वाहन, कानून और व्यवस्था बनाए रखने वाले वाहन तथा आपातकालीन परिस्थितियों में प्रयुक्त किए जाने वाले वाहनों पर यह दिशानिर्देश लागू नहीं होंगे।
इन्हें निर्देश जारी
पुलिस अधीक्षक सोलन, एसडीएम सोलन, अर्की, नालागढ़ तथा कंडाघाट के एसडीएम, सहायक आयुक्त परवाणू, लोनिवि के अधीक्षण अभियंता, लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशाषी अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सोलन, परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक, नप सोलन के कार्यकारी अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को यातायात की नई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश जारी किए हैं।
संपर्क मार्गों की खस्ता हालत से बढ़ेंगी दिक्कतें
प्रशासन ने बेशक यातायात को सुचारु रखने के लिए बदलाव किए हों लेकिन संपर्क मार्गों की खस्ता हालत सैलानियों और यात्रियों को परेशानी में डाल सकती हैं। यातायात को वैकल्पिक रूप से बहाल रखने के लिए चिन्हित मार्गों की हालत दयनीय है। कई जगह संकरे रास्ते परेशानी का सबब बन सकते हैं। ऐसे में जरूरत अनुसार अगर इन मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट होता है तो लोगों को भारी जाम का सामना करना पड़ेगा।
एक बैठक स्थगित, दूसरी आज
सोलन। जिला रेडक्रॉस समिति की पहली मार्च को उपायुक्त कार्यालय में होने वाली बैठक किन्हीं अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी है। बैठक की अगली तिथि शीघ्र ही निर्धारित कर दी जाएगी। यह जानकारी अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सोलन संदीप नेगी ने दी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित किए जाने के संबंध में बैठक पहली मार्च को सुबह 11.30 बजे उपायुक्त कार्यालय के समिति कक्ष में होगी। इसकी अध्यक्षता डीसी राकेश कंवर करेंगे।