फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   mou with colombo university

अग्रसेन और कोलंबो विवि में एमओयू साइन

Tue, 19 Jan 2016 07:36 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
ब्यूरो /अमर उजाला, बद्दी (सोलन) Updated Tue, 19 Jan 2016 07:36 PM IST
विज्ञापन
mou with colombo university

अग्रसेन यूनिवर्सिटी व कोलंबो यूनिवर्सिटी ने शिक्षा को लेकर एमओयू साइन किया है। इस एमओयू के बाद कोलंबो का एक समूह अग्रसेन यूनिवर्सिटी पहुंचा है। यह अकादमिक समझौता प्रो. एसपी बंसल ने अपने श्रीलंका दौरे के दौरान किया था। कोलंबो से आए एक समूह ने मंगलवार को महाराजा अग्रसेन यूनिवर्सिटी में पहुंचकर विद्यार्थियों तथा शिक्षकों को संबोधित किया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. एसपी बंसल तथा डॉ. सिल्वा ने समझौते के दिशा-निर्देश पर चर्चा करते हुए तय किया कि जल्द ही दोनों विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों को एक-दूसरे विश्वविद्यालय में भेजा जाएगा। इसके तहत दोनों विश्वविद्यालयों के विद्यार्थी एक दूसरे के पाठयक्रमों तथा महत्वपूर्ण विषयों की जानकारियों का आदान-प्रदान कर पाएंगे।

विज्ञापन


मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में कुलपति प्रो. एसपी बंसल ने बताया कि विद्यार्थियों के साथ-साथ दोनों विवि के अध्यापकगण का अल्पावधि हेतु जानकारियां का आदान-प्रदान करेंगे। दोनों देशों की बहुआयामी संस्कृति को उद्धत करते हुए एक विस्तृत दस्तावेज तथा अंतरराष्ट्रीय जर्नल का संयुक्त प्रकाशन भी भावी योजनाओं में है। कोलंबो विश्वविद्यालय श्रीलंका के प्रो. डॉ. सिल्वा ने विवि में मौजूद संसाधनों, उपकरणों, पुस्तकों के भंडार तथा शैक्षणिक उत्कृष्टता की प्रशंसा की। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत भी की। डॉ. सिल्वा ने बताया कि जल्द ही दोनों विश्वविद्यालय विधि क्षेत्र में भी अकादमिक समझौता करेंगे, जिसकी तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed