फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Mother went to drop her daughter to tuition, thieves stole her gold necklace

Solan News: बेटी को ट्यूशन छोड़ने गई मां, घर सोने का हार ले उड़े चोर

Tue, 07 Oct 2025 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
बद्दी के वार्ड-एक का मामला, शहर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बद्दी के व्यस्त अस्पताल चौक के ठीक सामने, वार्ड नंबर-1 में चोरों ने एक महिला के घर से सोने का हार चुरा लिया। महिला के पति अनिल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी पूनम देवी दोपहर करीब 12:00 बजे बेटी को पड़ोस में ट्यूशन छोड़ने गई थी। वह महज 15 मिनट बाद लौटीं तो देखा कि अलमारी में रखा उनका सोने का रानी हार गायब था। हैरानी की बात यह है कि यह वारदात ऐसे क्षेत्र में हुई, जहां दिनभर रौनक रहती है और आसपास मेडिकल स्टोरों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है। शिकायतकर्ता अनिल कुमार का कहना है कि चोरी हुए हार की कीमत लाखों में थी। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी 29 अगस्त 2024 को कंपनी के बाहर से उनकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी, जिसका सुराग आज तक नहीं लग पाया। अनिल कुमार बद्दी की एक दवा कंपनी में कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन और एसपी बद्दी से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लिया जाए और जल्द से जल्द चोरों को पकड़ा जाए। उधर, थाना प्रभारी बद्दी शिवराम कृष्ण ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही चोरों तक पहुंच बना ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed