फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   More than 25 thousand people perform yoga on International Yoga Day in Solan distt

25 हजार से अधिक लोगों ने ऑनलाइन योग से उठाया लाभ

Mon, 21 Jun 2021 11:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
सोलन। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिले के 25 हजार से अधिक लोगों ने वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में योग से निरोग रहने के सूत्रों को आत्मसात किया। सोलन में जिला स्तरीय कार्यक्रम पंडित दीन दयाल आयुर्वेदिक अस्पताल में आयोजित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सभी ने आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के संस्थापक श्री श्री रवि शंकर का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। इस दौरान कोविड-19 प्रोटोकोल के सभी निर्देशों का पालन किया गया। प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य डॉ. राजेश कश्यप ने कहा कि रोग निवारण में योग की महत्ता सर्वविदित है। उपायुक्त सोलन केसी चमन ने सभी से आग्रह किया कि रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि के लिए नियमित योगाभ्यास करें।
विज्ञापन

बद्दी के श्रीहरि ओम योगा पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजित किया गया। इसमें सीमित संख्या में सोसायटी पदाधिकारियों ने योग और प्राणायाम का अभ्यास किया। बीबीएन आर्य समाज के अध्यक्ष कुलवीर आर्य ने मंच संचालन किया। योग शिक्षक किशोर ठाकुर व संतोष कुमार ने आयुष मंत्रालय के प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया। इस अवसर पर श्रीहरि ओम योगा सोसायटी सहित अन्य सहयोगी संस्थाओं बीबीएन आर्य समाज, पतंजलि युवा भारत, योग भारती हिमाचल, पतंजलि योग समिति, आरोग्य भारती के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयास संस्था की मुख्य योग शिक्षिका सुमन ने परवाणू में योग करवाया। शाखा प्रबंधक राजीव थामा और उनकी टीम ने भाग लिया। मुख्य शिक्षिका सुमन ने बताया कोरोना काल में लोगों ने योग को बड़ी उत्सुकता के साथ अपनाया है। जिसने भी योग किया, वह कोरोना बीमारी से दूर रहा। शरीर को फिट रखने के लिए योग बहुत लाभदायक है।

आदर्श विद्यालय धुंधन की एनएसएस इकाई ने सात दिवसीय योग शिविर के समापन और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष यौगिक क्रियाएं कर लोगों को योग के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी पीसी बट्टू ने परिवार सहित घर से ऑनलाइन आसन, प्राणायाम और ध्यान की जानकारी लोगों को दी। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने हिमानी भगत, प्रवीण कुमार, हिमानी कौशल, चेतन, पुष्पेंद्र, निधि और नीतिका के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed