फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Modern apple auction shed to be ready by October

Solan News: अक्तूबर तक तैयार होगा आधुनिक सेब ऑक्शन शेड

Sun, 07 Jun 2026 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
बागवानों, आढ़तियों और स्वयं सहायता समूहों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
विज्ञापन


1.61 करोड़ रुपये हाेंगे खर्च, एक दर्जन से ज्यादा दुकानें भी बनेंगी

मंडी समिति करवा रही है काम
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सेब मंडी में स्थानीय सहित प्रदेश भर के बागवानों और आढ़तियों के लिए आधुनिक सेब ऑक्शन शेड का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इस शेड में स्वयं सहायता समूहों के लिए भी आठ दुकानें तैयार की जा रही हैं। परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए विभाग ने पूरी तरह कमर कस ली है। विभाग की ओर से इसे इसी वर्ष अक्तूबर तक तैयार करने का लक्ष्य रखा है।
नए परिसर में केवल ऑक्शन शेड ही नहीं बनेगा, बल्कि व्यापार को सुगम बनाने के लिए बुनियादी ढांचे को भी मजबूत किया जा रहा है। परियोजना के तहत यहां एक दर्जन से अधिक नई दुकानें भी बनाई जाएंगी। इन दुकानों के बनने से सेब की खरीद-फरोख्त करने वाले आढ़तियों और खरीदारों को व्यवस्थित स्थान मिलेगा, जिससे मंडी में लगने वाले जाम और अव्यवस्था से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

इसके साथ ही स्थानीय स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा देने के लिए यहां विशेष रूप से दुकानें तैयार की जाएंगी। इससे वे अपने उत्पादों की बिक्री कर सकेंगे। अब तक शेड और पर्याप्त जगह की कमी के कारण बागवानों को अपनी फसल बेचने और उसे सुरक्षित रखने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। कई बार खुले में सेब रखने से मौसम खराब होने पर फसल के खराब होने का खतरा बना रहता था। लेकिन इस नए ऑक्शन शेड के तैयार होने के बाद बागवानों को एक ही छत के नीचे सभी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस शेड को पूरी तरह अपग्रेड किया जा रहा है। इसमें स्वयं सहायता समूहों के लिए एक दर्जन से अधिक दुकानें तैयार की जा रही हैं। यहां से समूह सेब समेत अन्य फलों का कारोबार कर सकेंगे। इस कदम से न केवल सोलन, बल्कि आसपास के क्षेत्रों के बागवानी क्षेत्र को भी नई रफ्तार मिलेगी। अक्तूबर तक इसका कार्य पूरा करने का लक्ष्य है।
राघव सूद, सचिव, मंडी समिति सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed