{"_id":"649d839b4722816c900825b9","slug":"mining-in-kala-kund-khad-threatens-half-a-dozen-panchayats-solan-news-c-176-1-ssml1040-2523-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: काला कुंड खड्ड में खनन से आधा दर्जन पंचायतों को खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: काला कुंड खड्ड में खनन से आधा दर्जन पंचायतों को खतरा
विज्ञापन
काल कुंड खड्ड में दिन दिहाड़े होता खनन। संवाद
कार्रवाई न करने से लोगों में रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। काला कुंड खड्ड में लगातार खनन से लोगों की उपजाऊ जमीन, मकान और रास्तों को खतरा पैदा हो गया है। वहीं नालागढ़ स्वारघाट मार्ग पर बने पुल पर भी खतरे के बादल मंडरा रहे हैं।
वीरवार को कालाकुंड में दिन भर खनन होता रहा है। एसडीएम नालागढ़ को ग्रामीण कई बार मिल चुके हैं। एसडीएम ने पहले 27 जून को मौका देखने का समय दिया था और उसके बाद 29 जून का समय दिया था लेकिन लोग सुबह से इंतजार करते रहे। लोगों ने कई बार फोन भी किया लेकिन एसडीएम कार्यालय से किसी ने फोन भी रिसीव नहीं किया।
काला कुंड खड्ड में लगातार खनन से जोघों, कुंडलू, जगतपुर, रिया, बसंतपुर, मियांपुर को सबसे ज्यादा खतरा है। कालाकुंड खड्ड में खनन से बसंतपुर और मियांपुर जाने वाले रास्ता भी खराब हो गया है। यहां गहरी खाई बन गई है। इससे लोगों को आने जाने में दिक्कत हो गई है। महादेव गोशाला और मंदिर को लगातार भूमि कटाव हो रहा है। यहां के संचालक कई बार प्रशासन को मिल चुके हैं लेकिन अभी तक अवैध खनन नहीं रुका है।
विज्ञापन
कालाकुंड खड्ड पर्यावरण एवं भूमि सुधार कमेटी के प्रधान बलजीत राणा, महादेव गोशाला के प्रधान कुलदीप सिंह, अजमेर सिंह, जसविंद्र सिंह, जोघों पंचायत के अमरीक सिंह ने बताया कि इस बारे में वे एसडीएम से मिले थे। एसडीएम ने 27 जून को आने का वायदा किया था लेकिन वे नहीं आए।
एसडीएम दिव्यांशु सिंगल ने बताया कि 29 को मंत्री के दौरे के कारण वे जोघों नहीं जा पाए जल्द ही मौका देखने जाएंगे।