फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Milk canter falls into the ditch on Kumarhatti-Solan road

सौ मीटर गहरी खाई में गिरा दूध से भरा कैंटर, तीन लोग घायल

Tue, 29 Mar 2022 12:09 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। कुमारहट्टी-बड़ोग-सोलन सड़क पर दूध से भरा कैंटर करीब 100 मीटर गहरी खाई जा गिरा। इस हादसे में तीन व्यक्तियों को चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पहुंचाया जहां पर तीनों का इलाज चल रहा है।
हादसे में परिवहन निगम की बस भी बाल-बाल बच गई जिसमें 30 सवारियां थीं। चालक ने होशियारी से बस को ऊपर की तरफ मोड़ दिया जिससे सवारियों की जान बच गई।
जानकारी के अनुसार सोलन से कुमारहट्टी जा रही दूध की गाड़ी जैसे ही बड़ोग से थोड़ा आगे पहुंची कि टैंपो चालक एक कार से पास लेने लगा। इस दौरान सामने से आ रही नालागढ़ डिपो की बस देखकर चालक ने टैंपो को नीचे तरफ मोड़ दिया।
विज्ञापन

टैंपो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा जबकि बस चालक ने बचाव कर बस को दीवार की तरफ मार दिया। बस में मौजूद 30 सवारियों की जान बचा ली। एंबुलेंस की मदद से तीन घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया जहां पर उनका इलाज चला हुआ है। बस में बैठीं 30 सवारियां पूरी तरह सुरक्षित हैं। हादसे में बस को भी नुकसान पहुंचा। जानकारी मिलते ही एचआरटीसी के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक सोलन से बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया। बस में सवार सभी सवारियां सुरक्षित हैं और उन्हें गंतव्य के लिए भेज दिया है। एएसपी सोलन अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed