{"_id":"62b1f9d454b09d31603d033a","slug":"message-given-to-stay-healthy-through-yoga-solan-news-sml41280507","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग से निरोग रहने का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग से निरोग रहने का दिया संदेश
विज्ञापन
कंडाघाट स्कूल में योग करते विद्यार्थी व अध्यापक। संवाद
- फोटो : SOLAN
सोलन। जिले में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम कर निरोग रहने का संदेश दिया गया। आईटीआई सोलन में आयोजित कार्यक्रम में योग दिवस पर वज्रासन, सिद्धासन, मत्स्यासन, वक्रासन, अर्ध-मत्स्येंद्रासन, गोमुखासन, पश्चिमोत्तनासन, ब्राह्म मुद्रा, उष्ट्रासन, गोमुखासन करवाए गए।
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उनके साथ उपायुक्त कृतिका कुलहरी, एसपी वीरेंद्र शर्मा समेत कई विद्यार्थियों ने योग आसन किए। वहीं डाइट कॉलेज में प्रधानाचार्य चंद्र मोहन शर्मा की अध्यक्षता में योग शिविर का आयोजन किया गया। योग भारती की आरती शर्मा ने अध्यापकों समेत प्रशिक्षुओं को योग क्रियाओं का अभ्यास करवाया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में योग शिविर का आयोजन किया गया।
यहां जिला सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि योग कला के साथ-साथ विज्ञान भी है। योग शरीर और मन को नियंत्रित करने के लिए व्यावहारिक तकनीक देता है। सोलन के कन्या स्कूल, गीता आदर्श विद्यालय, डीएवी सन्नी साइड, छात्र स्कूल सोलन, भोजनगर स्कूल, ओच्छघाट समेत सभी स्कूलों में योग दिवस मनाया गया।
विज्ञापन
बीबीएन में योग दिवस पर हुए दर्जनों कार्यक्रम हुए। इसमें योग से निरोग रहने का संदेश दिया गया। कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने बिरला टैक्सटाइल कंपनी के सहयोग से कंपनी परिसर में योग करवाया। योगाचार्य मुकेश कुमार ने योग प्राणायाम और सूक्ष्म आसन करवाए। साथ ही डाबर कंपनी की ओर से शिविर का आयोजन किया गया। इसमें एसपी मोहित चावला ने बतौर मुख्यातिथि योग और प्राणायाम के बाद पौधरोपण किया। बद्दी के वार्ड एक ओर दो के लोगों ने पार्क में योग किया।
भाजपा नेता गुरमैल चौधरी और नप उपाध्यक्ष मान सिंह मेहता ने योग शिविर का शुभारंभ किया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय बद्दी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक आशीष और कुमारी शालिनी ने योग क्रियाएं करवाईं। स्कूल बघेरी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 25 योगा मैट अल्ट्रा टैक सीमेंट कंपनी ने भेंट किए।
कंडाघाट में सभी राजकीय और निजी शैक्षणिक संस्थानों में योग क्रियाएं करवाई गईं। दाड़लाघाट के चंडी स्कूल में एनएसएस यूनिट ने योग दिवस का आयोजन किया। एनएसएस प्रभारी दिनेश कुमार ने विद्यार्थियों को योग की जानकारी दी। कसौली और धर्मपुर में कई जगह सुबह योग किया गया।
छावनी परिषद कसौली के स्कूल, टैगोर वनस्थली स्कूल कुठाढ़, राजकीय विद्यालय धर्मपुर, जाबली, कसौली और कंडा के विद्यार्थियों को योग करवाया गया। वहीं कुनिहार स्कूल में योग दिवस पर अध्यापकों समेत स्कूली बच्चों ने कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग लिया। जमा दो की छात्रा आरुषि ने योग दिवस पर शानदार भाषण दिया।
उन्होंने लोगों को योग करने के लिए प्रेरित किया। बीएल स्कूल में योग क्रियाओं में एनसीसी कैडेट, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड और लायन ईको क्लब के लगभग 250 बच्चों में भाग लिया। चायल के सभी स्कूलों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। योग अध्यापक आशा शर्मा, वीर विक्रम जीत, हिमांशु ने छात्र-छात्राओं को योग आसन सिखाए। प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने इसके लिए योग गुरुओं का आभार प्रकट किया है।