फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Memorandum sent to the President against the attack on the Chief Justice of the Supreme Court

Solan News: सर्वाेच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पर हमले के खिलाफ राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Tue, 14 Oct 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Memorandum sent to the President against the attack on the Chief Justice of the Supreme Court
मुख्य न्यायाधीश पर हमले के प्रयास के विरोध में सोलन में एएलएलयू प्रतिनिधिमंडल एडीसी के माध्यम स
अखिल भारतीय वकील संघ की सोलन इकाई ने कड़ी कार्रवाई की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सर्वाेच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पर हमले के प्रयास के विरोध में अखिल भारतीय वकील संघ (एआईएलयू) सोलन इकाई ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को इस निंदनीय कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए उपायुक्त सोलन के माध्यम से भारत के राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। एआईएलयू के जिलाध्यक्ष अधिवक्ता डीसी शर्मा ने इस घटना को न्यायपालिका की गरिमा, लोकतंत्र और संविधान पर सीधा हमला बताया। ज्ञापन के माध्यम से प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति और प्रशासन से आग्रह किया है कि इस घटना में शामिल दोषियों के विरुद्ध तत्काल कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही, उन्होंने न्यायपालिका की स्वतंत्रता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की। एआईएलयू सोलन ने पूरे कानूनी समुदाय और समाज से संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करने और इस प्रकार की हिंसक घटनाओं के विरोध में एकजुट होने का आह्वान किया है। इस अवसर पर ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष डीसी शर्मा के साथ महासचिव अधिवक्ता नितीश ठाकुर, शरत बाली, सुनील कुमार, अनिल ठाकुर, भुवन ठाकुर, डीसी रावत, राकेश कुमार, एसआर सहगल, भूपेंद्र ठाकुर, सत्यम प्रकाश, बीएस कौशल, विजय सुलतानपुरी सहित कई अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed