{"_id":"6a2c41f5a3936194d0062dec","slug":"membership-registration-process-for-ex-servicemen-begins-in-darlaghat-solan-news-c-176-1-sln1003-171446-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: दाड़लाघाट में पूर्व सैनिकों के लिए सदस्यता पंजीकरण प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: दाड़लाघाट में पूर्व सैनिकों के लिए सदस्यता पंजीकरण प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन) दाड़लाघाट में पूर्व सैनिकों के लिए पंजीकृत सदस्यता प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस संबंध में जिला सैनिक भूतपूर्व कोऑपरेटिव परिवहन सभा दाड़लाघाट कार्यालय की ओर से निर्णय लागू करते हुए प्रतीक्षारत सदस्यता के लिए आवेदन करने वाले पूर्व सैनिकों को निर्धारित शर्तों के अधीन पंजीकृत सदस्यता प्रदान करने की प्रक्रिया आरंभ की गई है।
जिला सैनिक भूतपूर्व परिवहन सभा दाड़लाघाट के प्रधान मनसा राम भट्टी ने बताया कि जिला सोलन के जिन पूर्व सैनिकों ने प्रतीक्षारत सदस्यता के तहत आवेदन-पत्र जमा किए हैं, उन्हें सदस्यता प्रदान की जाएगी। इसके अलावा ऐसे पूर्व सैनिक जिन्होंने अब तक आवेदन जमा नहीं करवाया है, उन्हें भी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सदस्यता लेने का अवसर दिया जाएगा। सदस्यता शुल्क की जानकारी सभा कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है और निर्धारित राशि जमा करवाने के बाद सदस्यता प्रक्रिया पूर्ण होगी। हालांकि सदस्यता मिलने के बाद वाहन संचालन की अनुमति तभी दी जाएगी, जब सभा को अंबुजा सीमेंट अथवा अल्ट्राटेक कंपनी से परिवहन कार्य में वृद्धि या नया कार्य प्राप्त होगा। सभा के अनुसार यह निर्णय साधारण अधिवेशन के प्रस्ताव संख्या 05 (1) दिनांक 22 फरवरी के तहत लिया गया है। सभा पदाधिकारियों ने सभी संबंधित पूर्व सैनिकों से समय पर सदस्यता संबंधी औपचारिकताएं पूर्ण करने का आग्रह किया है।