{"_id":"6824754debc7554beb0a939d","slug":"members-of-association-elected-solan-news-c-176-1-ssml1040-143864-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: ओमप्रकाश शर्मा बने भारतीय सीमेंट मजदूर महासंघ के महामंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: ओमप्रकाश शर्मा बने भारतीय सीमेंट मजदूर महासंघ के महामंत्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के मैहर बड़ा अखाड़ा में हुआ अधिवेशनसंवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। अखिल भारतीय सीमेंट मजदूर महासंघ का 16वां त्रिवार्षिक अधिवेशन मध्य प्रदेश के मैहर बड़ा अखाडा में हुआ। अधिवेशन का शुभारंभ अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री गणेश मिश्रा ने किया। महामंत्री का दायित्व दोबारा से हिमाचल प्रदेश के ओमप्रकाश शर्मा को सौंपा गया। महासंघ के अध्यक्ष सुरेश भाई गुजरात, उपाध्यक्ष मगन लाल वाल्मीकि मध्य प्रदेश, राजेश कुमार हिमाचल, अरिवालागन तमिलनाडु, शिवकुमार कर्नाटक, शंकर सिंह रावत राजस्थान कोषाध्यक्ष और दारा सिंह मध्य प्रदेश सचिव बनाए गए। अधिवेशन में चार प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए, जिसमें सीमेंट उद्योग में ठेका प्रथा पर रोक लगवाना, सुरक्षा व पर्यावरण प्रदूषण पर चिंतन किया गया। सीमेंट वेज बोर्ड का वेतन निर्धारित करके सेवानिवृत्ति की आयु 60 वर्ष करना शामिल रहे। इसमें भारतीय मजदूर संघ दाड़लाघाट के कर्मचारियों ने भी भाग लिया।