{"_id":"677fc8ac5e24bdc2280a9f35","slug":"medical-superintendent-joined-solan-news-c-176-1-ssml1042-135787-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: डॉ. एमपी सिंह ने संभाला चिकित्सा अधीक्षक का पदभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: डॉ. एमपी सिंह ने संभाला चिकित्सा अधीक्षक का पदभार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोले, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने का करेंगे प्रयासअस्पताल में मशीनों को लेकर भी उच्चाधिकारियों से करेंगे बात
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मोहिंद्र पाल सिंह ने पदभार संभाल लिया है। इससे पहले उन्होंने खंड चिकित्सा अधिकारी ननखडी में सेवाएं दी हैं। अब उन्हें पदोन्नति कर चिकित्सा अधीक्षक क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में तैनाती दी गई है। डॉ. सिंह ने जनवरी 1994 में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूह से चिकित्सक के रूप में सेवाएं देनी शुरू की थीं।
इसके बाद 2000 में आईजीएमसी शिमला में बतौर आपातकालीन मेडिकल ऑफिसर के पद पर तैनात हुए। 2003 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सराह, 2007 में सिविल अस्पताल कंडाघाट, 2011 में क्षेत्रीय अस्पताल सोलन, 2013 में पीएचसी कूलगल और नवंबर 2015 में खंड चिकित्सा अधिकारी और अब क्षेत्रीय अस्पताल में तैनात हुए हैं। उन्होंने कहा कि उनका प्रथम लक्ष्य लोगों की सेवा करना है। इसके लिए वे बेहतरीन सुविधाएं अस्पताल में देने का प्रयास करेंगे। इसी के साथ अस्पताल में आवश्यक मशीनरी जो बहुत जरूरी है इसके लिए उच्चाधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा कि अस्पताल में विशेष तौर पर साफ-सफाई के लिए उचित निर्देश दिए जाएंगे। कहा कि अब एचएमपीवी को लेकर भी अलर्ट हैं। ये वायरस अधिकतर छोटे बच्चों को होने की संभावना रहती है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल में इसको लेकर पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे।