फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   MD of Electricity Board did inspection of nangal sub station

Solan News: विद्युत बोर्ड के एमडी ने किया नंगल सब स्टेशन का निरीक्षण

Fri, 14 Jun 2024 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 14 Jun 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
MD of Electricity Board did

inspection of nangal sub station
बिजली बोर्ड के एमडी हरिकेश मीणा नालागढ़ के ऊपरला नंगल में सब स्टेशन का निरीक्षण करते हुए। संवाद
अधिकारियों को जल्द ट्रांसफार्मर लगाने के निर्देश दिए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बिजली बोर्ड के एमडी हरिकेश मीणा ने शुक्रवार को उपरला नंगल स्थित सब स्टेशन में लगाए जा रहे ट्रांसफार्मर का निरीक्षण किया और नालागढ़ के बिजली बोर्ड के अधिकारियों को इसे जल्द इंस्टाल करा कर चालू करने के निर्देश दिए।

उपरला नंगल में 20 दिन पहले 100 एमबीए का ट्रांसफार्मर जल गया था। बोर्ड के पास इतनी क्षमता का ट्रांसफार्मर नहीं था। बोर्ड ने यहां पर 30 एमबीए का ट्रांसफार्मर लगा दिया। यहां से बद्दी से अकांवाली को भी बिजली सप्लाई होती थी। 70 एमबीए बिजली कम बन रही थी। इसके चलते नंगल से अकांवाली की बिजली बंद कर दी। जिसे बद्दी से जोड़ा गया। गर्मी के मौसम में पहले ही बिजली की खपत अधिक थी। ट्रांसफार्मर जलने के बाद और किल्लत हो गई। जिससे कट लग रहे हैं। बीबीएन में बिजली की कमी के चलते उद्योगपतियों को परेशानी हो रही है। वर्तमान में बिजली बोर्ड के पास 16 एमबीए बिजली कमी पड़ रही थी। बिजली कम होने से ट्रिपिंग हो रही थी और बोर्ड को कट लगाने पड़ रहे थे। लेकिन अब नया ट्रांसफार्मर लगने के बाद कट नहीं लगेंगे। उन्होंने बिजली बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ट्रांसफार्मर को जल्द इंस्टॉल कराए और उद्योगपतियों व लोगों को निर्बाध बिजली मुहैया कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed