फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   MC Solan completes vendor market survey in Solan, 49 shopkeepers found missing

वेंडर मार्केट के लिए रेहड़ी धारकों का सर्वे पूरा, 49 विक्रेता गायब

Wed, 11 Aug 2021 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
MC Solan completes vendor market survey in Solan, 49 shopkeepers found missing
सोलन में नगर निगम की ओर से बनाई जा रही वेंडर मार्केट। संवाद - फोटो : SOLAN
सोलन। वेंडर मार्केट को लेकर नगर निगम ने रेहड़ी धारकों का पंजीकरण सर्वे पूरा कर लिया है। वर्तमान में शहर के 148 रेहड़ी धारकों की तलाश की गई है। इसमें 26 पथ विक्रेता वेंडिंग स्थान पर नहीं पाए जबकि 23 रेहड़ी धारकों की दुकानें बंद मिलीं।
विज्ञापन

अब नगर निगम ने अनुपस्थित पथ विक्रेताओं को 20 अगस्त तक निगम कार्यालय में पहुंचने को कहा है। इसमें अधिकतर रेहड़ी धारकों के लाइसेंस नवीनीकरण फीस जमा नहीं करने को लेकर सूचना जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

इस बीच नगर निगम कार्यालय के सूचना पट्ट पर भी सर्वे में गैर-हाजिर रेहड़ी धारकों के नाम लगाए जा चुके हैं। बाईपास पर बन रही वेंडर मार्केट के लिए नगर निगम ने जुलाई में सर्वे शुरू किया था। नगर निगम में पंजीकृत 148 पथ विक्रेताओं की तलाश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में बिना लाइसेंस कारोबार कर रहे दर्जनों रेहड़ी धारकों पर फोरलेन निर्माण के चलते जेसीबी चल चुकी है। वेंडर मार्केट कर निर्माण कार्य जल्द पूरा होने वाला है। इसके लिए नगर निगम ने अपना सर्वे पूरा कर लिया है।

नगर निगम आयुक्त एलआर वर्मा ने कहा कि जुलाई में नगर निगम से पंजीकृत 148 रेहड़ी धारकों को सर्वे पूरा हो चुका है। इसमें 26 पथ विक्रेता अपने स्थान पर नहीं थे जबकि 23 पथ विक्रेताओं की दुकानें बंद थीं। 20 अगस्त तक सर्वे में गैर-हाजिर रेहड़ी चालकों को कार्यालय आना होगा। नोटिस बोर्ड पर इनके नाम प्रकाशित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed