फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   MC Nalagarh to construct community hall and stadium

नालागढ़ नप वन भूमि पर बनाएगी कम्यूनिटी हॉल और स्टेडियम

Wed, 05 Aug 2020 11:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। उपमंडल के शहरी क्षेत्र में बिना पेड़ों वाली वन भूमि को नगर परिषद ने अपने नाम करवाने का प्रस्ताव भेजा है। नालागढ़ नप इस भूमि पर कई निर्माण करेगा जिससे शहर का सौंदर्यीकरण होगा और नप को आय भी होगी। शहर में वन विभाग की बिना पेड़ों वाली भूमि पर नप की कम्यूनिटी हॉल, इंडोर स्टेडियम और पार्किंग निर्माण की योजना है। नप ने अपना प्रस्ताव वन विभाग को सौंप दिया है ताकि वन विभाग खाली भूमि नप के नाम ट्रांसफर हो सके। नगर परिषद ने बीते वर्ष अपनी बैठक में इस बारे में प्रस्ताव पारित कर जिला प्रशासन को भेजा था। अब वन विभाग ने नप की भूमि पर निर्माण प्लान भी भेज दिए हैं। शहर में वन विभाग के करीब आधा दर्जन ऐसे प्लॉट हैं जिनमें पेड़ नहीं हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद के अनुसार फ्रेंड्स कॉलोनी मार्ग पर वन विभाग की खाली भूमि पर कम्यूनिटी हॉल और इंडोर स्टेडियम, शीतला चौक के समीप जगह पर पार्किंग स्थल सहित अन्य जगहों पर अपनी योजनाओं की सूची विभाग को दे दी है। नप का कहना है कि नालागढ़ शहर के नौ वार्डों में कई जगह प्लॉट और स्थान खाली पड़े हैं जिनका प्रयोग कर विकास कार्य करवाए जा सकते हैं।
विज्ञापन

नप की बढ़ेगी आमदनी : राणा
नगर परिषद अध्यक्ष धर्मेंद्र राणा ने कहा कि यदि वन विभाग की भूमि नप के नाम ट्रांसफर होती है तो यहां नप अपनी कई योजनाओं पर काम कर शहर के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ आय में भी इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नप ने विभाग को सौंपा प्रस्ताव : ऋषभ
नगर परिषद के अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी ऋषभ शर्मा ने कहा कि वन विभाग की भूमि को पर विकास कार्यों की योजना का प्रस्ताव नप ने वन विभाग को सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि भूमि ट्रांसफर की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed