{"_id":"5f1485f18ebc3e63d8744014","slug":"mc-and-fire-brigade-team-sanitises-solan-city-solan-news-sml338847761","type":"story","status":"publish","title_hn":"दमकल और नगर परिषद की टीम ने शहर को किया सैनिटाइज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दमकल और नगर परिषद की टीम ने शहर को किया सैनिटाइज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। जिला प्रशासन के निर्देशों के बाद दमकल विभाग और नगर परिषद ने रविवार को सोलन शहर के विभिन्न हिस्सों को सैनिटाइज किया। इस दौरान फायर टेंडर की मदद से सड़क के दोनों तरफ सोडियम हाइपोक्लोराइड का छिड़काव किया गया। शहर के ओल्ड डीसी चौक से सैनिटाइजेशन अभियान की शुरुआत की गई। इसके बाद मालरोड सहित शहर के मुख्य बाजारों में फायर टेंडर की सहायता से कर्मियों ने सड़क के दोनों ओर घरों व दुकानों को भी सैनिटाइज किया। इससे पहले भी सोलन शहर को पूरी तरह से सैनिटाइज किया जा चुका है। यह दूसरी बार शहर को सैनिटाइज करने के लिए फायर टेंडर से छिड़काव किया गया। इसके अलावा नगर परिषद के कर्मचारी समय-समय पर सैनिटाइजेशन कार्य कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार कोविड-19 के तहत लोगों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन दमकल विभाग और नगर परिषद को शहर में फायर टेंडर से सैनिटाइज करने के निर्देश जारी किए हैं। रविवार को शहर में सैनिटाइजेशन कार्य किया। ज्यादातर दुकानें बंद रहीं। यहां सिर्फ आवश्यक सामान की दुकानें ही खुली रहीं। सैनिटाइजेशन के दौरान इन दुकानों को भी कुछ समय के लिए बंद करवाया गया जबकि सड़क किनारे बैठे फड़ी वाले ने तिरपाल से अपनी सब्जियों को ढक रखा था।
बाजार में फंसती रही दमकल की गाड़ी
व्यापार मंडल ने जिला प्रशासन से कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद बाजारों में सैनिटाइजेशन की मांग की थी जिसके बाद कार्रवाई की गई। हालांकि अतिक्रमण से फिर एक बार अग्निशमन वाहन को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कहीं रेहड़ी-फड़ी तो कहीं दोपहियां वाहनों के अवैध पार्किंग से सैनिटाइजेशन करने पहुंची गाड़ी मार्ग में फंसती रही। वहीं बेतरतीब पार्क वाहनों के कारण कई जगह सैनिटाइजेशन कार्य नहीं किया जा सका।