{"_id":"5ff8680d8ebc3e32f455d16e","slug":"mason-kidnaps-five-year-old-boy-as-contractor-not-cleared-wages-in-bbn-solan-news-sml357085057","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिहाड़ी नहीं देने पर मिस्त्री ने किया पांच साल के बच्चे का अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिहाड़ी नहीं देने पर मिस्त्री ने किया पांच साल के बच्चे का अपहरण
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। नालागढ़ के बगलैहड़ गांव में दिहाड़ी नहीं देने पर मिस्त्री ने पांच साल के बच्चे का अपहरण कर लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को बच्चे के साथ लुधियाना से दबोच लिया। वह उसे लेकर वहां से भागने वाला था। बस नहीं मिलने के कारण वह बस स्टैंड पर मिल गया जिससे बच्चे को सुरक्षित बचा लिया गया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे 11 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर भेजा है।
बगलैहड़ में एक ठेकेदार योगेंद्र अपने परिवार के साथ किराये के मकान में रहता है। उसका पांच वर्षीय बेटा रोहन और पत्नी उसके साथ रहते हैं। साथ ही मिस्त्री का काम करने वाला व्यक्ति शंकर कुमार भी कमरा लेकर रहता है। वीरवार सुबह 11 बजे शंकर कुमार ने योगेंद्र के पांच वर्षीय बेटे को साथ ले गया। जैसे ही बच्चे के लापता होने का पता चला तो उसके परिजनों से उसे पहले अपने स्तर पर खोजा और बाद में जोघों पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस ने व्यक्ति का पीछा किया। मोबाइल लोकेशन के आधार पर लुधियाना में उसकी लोकेशन ट्रेस हुई। पुलिस ने उसका पीछा किया। वह लुधियाना से दिल्ली जाना चाहता था लेकिन उसे बस नहीं मिल रही थी। तब तक पुलिस लुधियाना पहुंच गई और उसे मौके पर दबोच लिया।
एएसपी नरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी बच्चे को दिल्ली की ओर ले जाना चाहता था लेकिन पुलिस ने उसे बचा लिया। आरोपी शंकर कुमार का कहना है कि योगेंद्र ठेकेदार से उसको दिहाड़ी लेनी थी लेकिन वह नहीं दे रहा था। जिस पर उसने उसके बच्चे को उठा लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर ले लिया है।