{"_id":"690b56361480cbe3890a491a","slug":"marriage-of-shaligram-and-mother-tulsi-solan-news-c-176-1-sln1009-156483-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: शालिग्राम और माता तुलसी का रचाया विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: शालिग्राम और माता तुलसी का रचाया विवाह
विज्ञापन
सनातन धर्म मंदिर धर्मपुर में निभाईं विवाह की रस्में
हवन यज्ञ का भी किया आयोजन, स्थानीय लोगों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। सनातन धर्म मंदिर धर्मपुर में भगवान शालिग्राम या और माता तुलसी का विधि-विधान से विवाह किया गया। मंदिर परिसर में विवाह की सभी रस्में पारंपरिक तरीके से निभाई गईं। भगवान शालिग्राम की बारात मंदिर परिसर में पहुंचने पर वातावरण भक्ति भाव से गूंज उठा। स्थानीय महिलाओं ने विवाह गीत गाकर माहौल को मंगलमय बना दिया।
पंडित त्रिभुवन नाथ पांडे ने वैवाहिक रस्में कराईं। विवाह की सभी विधियां पूर्ण होने के बाद महिलाओं ने बधाई गीत गाए। इस अवसर पर मंदिर परिसर में हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। मंदिर में भजन-कीर्तन भी हुआ। मंदिर के पुजारी ने बताया कि बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर कथा का समापन किया गया। इसके साथ भगवान शालिग्राम और माता तुलसी के विवाह की रस्में संपन्न हुईं। कार्यक्रम का आयोजन सनातन धर्म सभा कमेटी की ओर से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और महिलाओं ने भाग लिया।