{"_id":"5ea82f2b8ebc3e9041594319","slug":"market-solan-news-sml3315409160","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर परिषद की इजाजत के बगैर मालरोड़ पर बना दी सब्जी मंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर परिषद की इजाजत के बगैर मालरोड़ पर बना दी सब्जी मंडी
विज्ञापन
शहर के माल रोड पर कर्फ्यू की ढील के दौरान खरीदारी करते लोग।
- फोटो : SOLAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। शहर के माल रोड पर कर्फ्यू के बीच लोग अवैध रूप से फड़ी लगाकर सब्जियां बेच रहे हैं। वहीं, संबंधित फड़ी वाले सामाजिक दूरी की भी सही से पालना नहीं कर रहे हैं। हालांकि नगर परिषद ने बिना अनुमति और लाइसेंस के सब्जी बेच रहे लोगों को माल रोड सेे हटने के निर्देश देने के बाद दस लोगों पर कार्रवाई भी की थी, लेकिन इसमें कुछ लोगों ने कार्रवाई के बाद फड़ी लगाना बंद कर दिया था। जबकि कुछ लोग कार्रवाई के एक दो दिन बाद अब फिर से सोलन माल रोड के मुरारी मार्केट, एचएफडीसी बैंक माल रोड के समीप, आईटीआई सोलन गेट के पास बैठ रहे है। ये लोग बिना दस्तानों के सब्जी बेच रहे हैं और सामाजिक दूरी का भी ध्यान नहीं रख रहे है। इससे जिला प्रशासन के निर्देशों की अवहेलना की जा रही है।
जानकारी के अनुसार कोरोना के तहत जिला भर में कर्फ्यू के लिए प्रशासन की ओर से सुबह आठ से 12 तक छूट दी जा रही है। इस छूट के दौरान लोग आवश्यक सामान सब्जियां, राशन लेने के लिए आते है। वहीं कर्फ्यू के बाद ऐसे भी कई लोग जिनका पहले अपना कोई ओर कारोबार था, अब वे माल रोड पर सब्जियां बेच रहे हैं। इनका न तो कोई मेडिकल बना है, न हीं उनका कोई सब्जियां बेचने की अनुमति और लाइसेंस है।
बिना लाइसेंस सब्जी बेचने वालों पर होगी कार्रवाई : ईओ
नगर परिषद सोलन के कार्यकारी अधिकारी ललित कुमार ने बताया कर्फ्यू के दौरान आवश्यक सामान के लिए ढील दी गई है। इसमें पंजीकृत सब्जी कारोबारी ही सब्जियां बेच सकता है। इसके तहत नप माल रोड का निरीक्षण कर करीब दस लोगों पर कार्रवाई भी कर चुका है, यदि इसमें फिर से लोग फड़ी लगाकर सब्जियां बेच रहे हैं, तो इनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसमें उनकी सब्जियां जब्त कर जुर्माना भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
व्यापारियों के नियंत्रण में नहीं हैं फड़ी धारक : व्यापार मंडल
व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश गुप्ता का कहना है कि सड़क पर फड़ी लगाकर सब्जी बेचने वाले व्यापार मंडल के सदस्य नहीं हैं। इनके व्यापार मंडल से न जुड़े होने की वजह से व्यापारियों का इन पर कोई नियंत्रण नहीं है। उन्होंने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और दस्ताने पहनकर सब्जी बेचने का नियम सबके लिए है। व्यापार मंडल इस बारे में व्यापारियों को जागरूक भी कर रहा है। नप को इस दिशा में कदम उठाने की जरूरत है।