{"_id":"6651d4dfebe279d63704fd91","slug":"many-teachers-are-on-election-duty-so-some-fell-ill-solan-news-c-176-1-ssml1041-122154-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कई शिक्षक चुनावी ड्यूटी में\nतो कुछ पड़ गए बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कई शिक्षक चुनावी ड्यूटी में तो कुछ पड़ गए बीमार
Sat, 25 May 2024 11:35 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 25 May 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
प्रारंभिक शिक्षा विभाग को शिक्षकों ने भेजे नोटिस के जवाब
अंग्रेजी मीडियम के प्रशिक्षण में शामिल नहीं हुए थे शिक्षक
26 को भेजा गया था नोटिस, छह के जवाब आना अभी बाकी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। प्रारंभिक शिक्षा विभाग जिला सोलन की ओर से अंग्रेजी माध्यम प्रशिक्षण शिविर में भाग न लेने वाले अध्यापकों को भेजे गए नोटिस का जवाब मिलना शुरू हो गया है। जिसमें कई अध्यापकों ने प्रशिक्षण शिविर में भाग न लेने का कारण चुनाव ड्यूटी, तो कुछ ने बीमार समेत अन्य कारण बताया है। विभाग को अभी तक अधिकतर अध्यापकों के जवाब मिल गए हैं। जबकि छह के जवाब आना अभी बाकी है। शिक्षा विभाग इसकी जांच भी कर रहा है।
जानकारी के अनुसार सरकारी स्कूलों के बच्चे भी इसी शैक्षणिक सत्र से पहली कक्षा से अंग्रेजी पढ़ेंगे। स्कूलों में पढ़ाने वाले जेबीटी अध्यापकों को अब इसके लिए दो-दो दिन का प्रशिक्षण लेना अनिवार्य किया गया है। इसके लिए शिक्षा विभाग ने सभी शिक्षा खंडों पर प्रशिक्षण शिविर लगाए थे, जिसमें 26 जेबीटी शिक्षकों ने भाग नहीं लिया था। इसके बाद इन शिक्षकों को विभाग ने कारण बताओ नोटिस जारी किया था। जिसमें शिविर में भाग न लेने का कारण पूछा गया था। यह शिविर जिले के 09 प्रारंभिक शिक्षा खंडों में आयोजित किए गए थे। जिसका आयोजन दो चरणों में किया गया था। इसमें हर जेबीटी शिक्षक को दो-दो दिन का प्रशिक्षण लेना अनिवार्य किया गया था। पहले चरण में 14 व 15 मई और दूसरे चरण में 17 व 18 मई को प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। जिसमें 1519 शिक्षकों में से 1493 ने ही भाग लिया। जबकि 26 शिक्षक गैरहाजिर पाए गए थे।
उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा डॉ. शिव कुमार शर्मा ने बताया कि जेबीटी अध्यापक के लिए अनिवार्य प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन खंड स्तर पर किया गया था। जिसमें सभी अध्यापकों को भाग लेने के लिए कहा गया था। लेकिन इसमें कुछ अध्यापक शिविर में नहीं आए है। जिनसे इसका कारण मांगा गया था। इसमें अधिकतर अध्यापकों के जवाब मिल गए हैं, जोकि संतोषजनक पाए गए हैं। वहीं अब इन अध्यापकों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने की तैयारी की जा रही है। जिसका आयोजन डाइट सोलन में ही किया जाएगा। इसमें छूटे इन सभी अध्यापकों को भाग लेना अनिवार्य होगा।