{"_id":"5fd256278ebc3e41d63e50a2","slug":"man-attacked-with-sharp-edged-weapon-at-nalagarh-solan-news-sml354065284","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुस कर व्यक्ति पर तलवार से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुस कर व्यक्ति पर तलवार से हमला
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के पटेड़ भोंखू गांव के एक व्यक्ति पर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर उसकी पत्नी के भी कपड़े फाड़ डाले। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पटेड़ भोंखू गांव के शेर सिंह ने बताया कि उसके घर में अंचित, अंकित, अपने चार से पांच साथियों के साथ जबरन घुसे और उसके ऊपर हमला कर दिया।
इनमें से एक युवक ने उसके सिर पर तलवार मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। जख्मी हालत में उसे नालागढ़ अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। शेर सिंह ने बताया कि वे सभी काले रंग की आल्टो कार और बाइक परआए और तलवार से हमला किया जिससे वह लहूलुहान हो गया। जब उसकी पत्नी छुड़ाने के लिए आई तो उसके कपड़े फाड़ दिए और उसे जातिसूचक शब्द कहे। जब उन्होंने शोर मचाया तो गांव के अन्य लोग आए जिन्हें देख वे लोग वहां से भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी विवेक ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।