{"_id":"68b57446660717fa7d0daeec","slug":"mamta-of-byla-school-became-the-winner-in-cooking-competition-solan-news-c-176-1-ssml1044-151803-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कुकिंग प्रतियोगिता में बायला स्कूल की ममता बनीं विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कुकिंग प्रतियोगिता में बायला स्कूल की ममता बनीं विजेता
विज्ञापन
प्राथमिक स्कूल दिग्गल में आयोजिजत कुकिंग प्रतियोगिता में विजेता रहे प्रतिभागियों को पुरस्कार दत
प्राथमिक स्कूल दिग्गल में ब्लाॅक स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन
मटूली स्कूल की गंगा देवी दूसरे और लूना स्कूल के सतपाल रहे तीसरे स्थान पर
प्राथमिक खंड शिक्षा अधिकारी ने विजेताओं को बांटे पुरस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला दिग्गल में ब्लॉक स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बायला स्कूल के ममता विजेता रहीं। मटूली स्कूल की गंगा देवी दूसरे और लूना स्कूल के सतपाल तीसरे स्थान पर रहे। प्राथमिक खंड शिक्षा अधिकारी रामानंद ने अव्वल रहने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी रामानंद की अध्यक्षता में हुई। प्रतियोगिता में शिक्षा खंड रामशहर की विभिन्न पाठशालाओं से चयनित पाचक एवं सहायक रामशहर स्कूल की बबली, लूना स्कूल के सतपाल, बायला स्कूल की ममता शर्मा, मिडल स्कूल मटूली गंगा देवी, प्राइमरी स्कूल दिग्गल के दिनेश कुमार और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल दिग्गल के टुल्लू राम ने भाग लिया। प्रतियोगिता के सफल संचालन में कार्यालय वरिष्ठ सहायक तुलसी राम कौंडल, एसएमसी के प्रधान राज कुमार, उच्च पाठशाला दिग्गल के एसएमसी प्रधान मनीष कुमार, दिग्गल स्कूल के केंद्राध्यक्ष मोहन लाल का विशेष योगदान रहा।