{"_id":"665efe6c1a9e34ee1c0462fd","slug":"mall-road-echoes-with-firecrackers-drums-and-modi-slogans-solan-news-c-176-1-ssml1040-122772-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: पटाखे, ढोल और मोदी के नारों से गूंजा माल रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: पटाखे, ढोल और मोदी के नारों से गूंजा माल रोड
विज्ञापन
डिग्री कॉलेज सोलन के समीप जश्न मनाते बीजेपी कार्यकर्ता। संवाद
भाजपा प्रत्याशी की जीत के बाद समर्थकों ने निकाली विजयी रैली
पूर्व मंत्री डॉ. सैजल सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी भी रहे मौजूद
शहर के माल रोड, ओल्ड डीसी ऑफिस सहित शहर में मिठाई भी बांटी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। भाजपा के प्रत्याशी सुरेश कश्यप की जीत के जश्न को लेकर पूरा माल रोड पटाखों और ढोल की आवाज से गूंज उठा। भाजपा प्रत्याशी की जीत के बाद भाजपा नेता सहित कार्यकर्ताओं ने मालरोड सोलन पर विजयी रैली निकाली। जिसमें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव सैजल, भाजपा जिलाध्यक्ष रतन सिंह पाल समेत अन्य नेता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिसमें मोदी के नारों के साथ रैली भी निकाली गई। इसके अलावा भाजपा कार्यकर्ता बाजार में मिठाइयां बांटते भी दिखाई दिए।
भाजपा सदस्यों को जैसे ही सुरेश कश्यप के जीत की सूचना मिली तो वह खुशी से झूम उठे। भाजपा ने करीब 500 किलो लड्डू के ऑर्डर सुबह ही दे दिए थे। वहीं जीत के बाद शहर में लड्डू भी बांटे गए। कार्यकर्ताओं ने विश्राम गृह सोलन से होते हुए माल रोड, ओल्ड डीसी ऑफिस तक रैली निकाली गई। जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।