फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Malku Majra could be the industrial area for small industries in BBN

लघु उद्योगों को मिल सकता है मलकू माजारा औद्योगिक क्षेत्र

Wed, 05 Jan 2022 10:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। बद्दी के निकट बन रहे इंडस्ट्रियल एरिया मलकू माजरा को सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों को मिलने की आस जगी है। दून के भाजपा नेता और वन विकास निगम के निदेशक बलविंद्र ठाकुर के आग्रह पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने संज्ञान लेते हुए उद्योग विभाग के प्रधान सचिव को हस्तक्षेप कर गंभीरता से देखने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं वन विकास निगम के निदेशक बलविंद्र ठाकुर ने सीएम कार्यालय को एक ई-मेल भेज आग्रह किया था कि 373 बीघा में प्रस्तावित मलकूमाजरा इंडस्ट्रियल एरिया को सिर्फ एक बड़े घराने को देने के बजाय लघु उद्योगों को दिया जाए। ठाकुर ने दलील दी कि हिमाचल के युवाओं को हुनरमंद और उद्यमी बनाने में यह एरिया अहम भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि एक तो सूक्ष्म एवं लघु उद्यमी पहले ही कोविड की मार से जूझ रहे हैं, वहीं भारी भरकम किराया भी अदा कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस कारण हिमाचल के बहुत सारे युवा उद्योग लगाने के लिए प्रेरित होंगे और सरकार के स्वरोजगार देने के दावे भी सार्थक नजर आएंगे। इसके अलावा बहुत से ऐसे पढ़े लिखे युवा हैं जो उद्योग तो लगाना चाहते हैं लेकिन बद्दी में कीमती जमीन नहीं खरीद सकते। इस छोटे से नए बनने औद्योगिक क्षेत्र में हिमाचली उद्यमी जो रेंटल पर चल रहे हैं या जो नया उद्योग लगाना चाहते हैं और विभिन्न उद्यमों से जुड़े हैं, उनको प्राथमिकता दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास निगम के निदेशक बलविंद्र ठाकुर ने कहा कि आज ही उनको सीएम ऑफिस से ई-मेल आई है जिसमें उनके पत्र का हवाला देकर सीएम ऑफिस ने उद्योग विभाग के प्रधान सचिव को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed