फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Maize harvesting begins in BBN

Solan News: बीबीएन में मक्की की कटाई शुरू

Sun, 28 Sep 2025 07:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 07:11 PM IST
विज्ञापन
Maize harvesting begins in BBN
नालागढ़ में एक किसान ने मक्की की फसल काट कर खेतों में बांधे बंडल- संवाद।
ज्यादा बारिश के कारण पचास प्रतिशत उत्पादन घटा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़ (सोलन)। बीबीएन में मक्की की कटाई का कार्य शुरू हो गया है। इस बार जून में ही लोगों ने मक्की की बुआई कर दी थी, जिसके चलते फसल जल्दी तैयार हो गई। तेज हवा और बारिश से कई स्थानों पर मक्की गिर गई थी। इससे किसानों को नुकसान झेलना पड़ा।
बीबीएन में लगभग 5 हजार हेक्टेयर भूमि पर मक्की की खेती की गई थी। ज्यादा बारिश के कारण उत्पादन पचास फीसदी तक कम रहा। अधिक बारिश से कई जगह मक्की सड़नी शुरू हो गई थी। खेतों में पानी भर जाने से दाने भी ठीक से नहीं बन पाए। शुरू में फसल पर कई प्रकार की बीमारियों का प्रकोप रहा, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।
विज्ञापन

खेड़ा के किसान अवतार सिंह, मझौली के सुच्चा सिंह, ढांग ऊपरली के साध राम, ढाणा के नंबरदार चमन लाल और बीडीसी चेयरमैन गुरबख्श सिंह ने बताया कि इस बार मक्की उम्मीद के अनुसार नहीं हुई। पहले सुंडी ने हमला किया, फिर अधिक बारिश और हवाओं से मक्की खेतों में बिछ गई। लगातार बारिश के कारण मक्की की फसल बढ़ नहीं पाई और खेतों में गलने लगी। करीब 10 फीसदी मक्की में दाना ही नहीं लग पाया। किसानों का कहना है कि इस बार बीज, खाद और कटाई का खर्च भी पूरा नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब किसानों ने कटाई शुरू कर दी है। उनका मानना है कि भले ही दाना न मिले, लेकिन पशु चारे के लिए मक्की काम आएगी। इसी कारण किसान इसे इकट्ठा कर रहे हैं।
कृषि विभाग के विषय विशेषज्ञ डॉ. संदीप गौतम ने बताया कि अधिक बारिश के कारण मक्की की फसल प्रभावित हुई है। लगातार बारिश से मक्की की ग्रोथ पूरी तरह नहीं हो पाई। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि जिनकी मक्की तैयार है, वे इसे तुरंत इकट्ठा कर लें। अगर दोबारा मौसम खराब हुआ तो बची हुई फसल को घर ले जाना कठिन हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed