फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Made students aware about health and hygiene

Solan News: स्वास्थ्य और स्वच्छता छात्राओं को किया जागरूक

Wed, 14 Aug 2024 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। राजकीय महाविद्यालय दिग्गल में स्वास्थ्य और स्वच्छता छात्राओं को जागरूक किया गया। इस दौरान छात्राओं को माहवारी के दौरान स्वच्छता को लेकर टिप्स दिए गए। कार्यक्रम गणपति एजुकेशनल सोसायटी कुनिहार की ओर से नंदिनी प्रोजेक्ट के तहत आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. रोशन लाल शर्मा, अंजना ठाकुर और अन्य सदस्यों ने छात्राओं को जागरूक किया। डॉ. रोशन लाल ने छात्राओं को किशोरावस्था के दौरान होने वाले शारीरिक एवं मानसिक बदलावों के विषय में जानकारी दी। साथ ही माहवारी को लेकर सामाजिक क्षेत्र में फैली भ्रांतियों के बारे में बताया। अंजना ठाकुर ने छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों एवं स्वच्छता संबंधी बातों पर जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. हरप्रीत कौर ने मुख्य वक्ता और उनकी टीम का धन्यवाद किया। छात्राओं से अपील की कि वे स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी जानकारी पर अमल करेंगी और अपने आसपास के समाज तक भी पहुंचाए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुनीता शर्मा ने किया गया। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. हेतराम, डॉ. स्नेह मेहता डॉ. सुदर्शना शर्मा, प्रो. धर्मेंद्र कुमार, प्रो. ममता शर्मा, डॉ. मिलनप्रीत, प्रो. रीनू शर्मा और प्रो. राहुल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed