फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Loss worth 4.11 crore in Solan district due to rain and snowfall

जिले में बारिश और बर्फबारी से चार करोड़ का नुकसान

Sat, 05 Feb 2022 11:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Loss worth 4.11 crore in Solan district due to rain and snowfall
सोलन-बड़ोग सड़क पर मलबा हटती लोनिवि की जेसीबी। संवाद - फोटो : SOLAN
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। जिले के सोलन, कसौली और प्रसिद्ध पर्यटक स्थल चायल में बर्फबारी से 4.11 करोड़ रुपये का नुकसान हो गया है। सबसे अधिक क्षति लोनिवि को पहुंची है। इसमें विभाग को 2.21 करोड़ की चपत लगी है। वहीं विद्युत बोर्ड के 1.25 करोड़ रुपये बह गए हैं।
इसके अलावा जल शक्ति विभाग को भी 65 लाख रुपये की चपत लगी है। तीनों विभागों को सबसे अधिक नुकसान पर्यटक नगरी चायल में हुआ है। चायल-कुफरी मार्ग दूसरे दिन भी पूरी तरह से बंद रहा। इसके चलते लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। रास्ता साफ न होने के कारण दूसरे दिन भी यह रूट बंद रहे।
विज्ञापन

हालांकि बर्फबारी से जहां किसानों के चेहरे खिल उठे हैं, वहीं जल शक्ति विभाग, एचआरटीसी, पीडब्ल्यूडी और विद्युत बोर्ड की मुश्किलें भी बड़ी हैं। हालांकि अभी तक जान-माल की नुकसान की कहीं से कोई खबर नहीं है। सभी विभागों ने नुकसान की रिपोर्ट तैयार करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2.21 रुपये करोड़ का नुकसान
लोनिवि एसई एसपी जगोता ने बताया कि विभाग को सबसे अधिक नुकसान चायल क्षेत्र में हुआ है। जिला में कुल 38 मार्ग बंद हो गए थे। इसमें से 31 मार्ग को खोल दिया गया है जबकि सात मार्ग अभी भी बंद पड़े हैं। इसे खोलने का कार्य किया जा रहा है। कुफरी-चायल-शिमल, ब्लॉसम-नगाली क्यारी-खिन्ना, कोट-जखेड़, चायल-बांजनी, चायल-काली टिब्बा, चायल-गौड़ा, चायल-टिक्कर शामिल हैं। रविवार शाम तक संबंधित सभी मार्गों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है। विभाग को करीब 2.21 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इसकी रिपोर्ट आला अधिकारियों को भेजी जा रही है।
चायल क्षेत्र में अभी भी अंधेरा
विद्युत बोर्ड एसई मोहन सिंह गुल्लेरिया ने बताया कि बर्फबारी से विद्युत लाइनों को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। सोलन के सभी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति को बहाल कर दिया है। जबकि अन्य क्षेत्रों की लाइनों को दुरुस्त किया जा रहा है। वहीं पूरे चायल क्षेत्र में विद्युत लाइन ठप पड़ी है। शाम तक आधे क्षेत्र में लाइनों को दुरुस्त किया गया है। करीब 50 पेड़ विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत लाइनों पर गिरे हैं जिसे साफ करने में एक दिन का समय लग सकता है। अभी तक के आकलन में करीब 1.25 करोड़ का नुकसान हो गया है।

छह पेयजल योजनाएं प्रभावित
जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता रविकांत शर्मा ने बताया कि बर्फबारी से विभाग को सिर्फ चायल में नुकसान पहुंचा है जबकि अन्य क्षेत्रों की योजनाओं में पानी घुसने सहित गाद से नुकसान हुआ है। कई क्षेत्रों में मलबा गिरने से पाइपलाइनें भी टूट गई हैं। अभी तक छह योजनाओं में पानी की लिफ्टिंग नहीं हो सकी है। इसमें अधिकतर क्षेत्र चायल के हैं। रविवार शाम तक लिफ्टिंग का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed