{"_id":"61eeaecefc59a1256d1d4ead","slug":"loss-of-2-5-crores-due-to-snowfall-and-rain-solan-news-sml3976022173","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी और बारिश से जिला में ढाई करोड़ का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी और बारिश से जिला में ढाई करोड़ का नुकसान
विज्ञापन
कालका-शिमला रेल लाइन पर गिरा मलबा। संवाद
- फोटो : SOLAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। जिले में बर्फबारी और बारिश से विभागों को करीब ढाई करोड़ का नुकसान हुआ है। सबसे अधिक नुकसान चायल क्षेत्र में बर्फबारी से हुआ है। अकेले लोनिवि को 95 लाख 40 हजार, जल शक्ति विभाग को 90 और विद्युत बोर्ड को 50 लाख की क्षति झेलनी पड़ी है। संबंधित विभागों ने नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर दी है।
बर्फबारी और बारिश के कारण लोनिवि की आधा दर्जन सड़कें बंद हो गई हैं। इसके अलावा कई क्षेत्रों में डंगे गिरने से भी नुकसान हुआ है। कसौली में विभाग की तीन सड़कें और चायल में आधा दर्जन संपर्क मार्ग अभी बंद हैं। लोनिवि के एसई एसपी जगोता ने बताया कि नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर आला अधिकारियों को भेजी जा रही है। बंद मार्गों को खोलने का काम युद्धस्तर पर चला है। इसके अलावा जल शक्ति विभाग की पेयजल योजनाओं के पंप हाउसों में पानी घुसने से मोटरें शॉर्ट हो गई, कई योजनाओं में गाद से भी नुकसान झेलना पड़ा है। इसे दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है।
जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता रविकांत शर्मा ने बताया कि मौसम साफ होने पर पानी की लिफ्टिंग कार्य सुचारू कर दिया जाएगा। नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर ली है। विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता विकास गुप्ता ने बताया कि बर्फबारी से चायल क्षेत्र में अधिक नुकसान हुआ है। इसमें पेड़ गिरने से विद्युत लाइनें, पोल समेत ट्रांसफार्मरों को क्षति पहुंची है। इस कारण चायल के कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति भी ठप है। इसे बहाल करने का काम बोर्ड की ओर से किया जा रहा है। नुकसान की रिपोर्ट भी तैयार की जा रही है। अभी तक करीब 50 लाख का नुकसान झेलना पड़ा है।