{"_id":"6a88409064a8be99770ca276","slug":"loan-not-repaid-even-after-final-notice-the-corporation-will-now-take-strict-action-solan-news-c-176-1-sln1013-176960-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: अंतिम नोटिस के बाद भी नहीं चुकाया ऋण, अब निगम करेगा सख्त कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: अंतिम नोटिस के बाद भी नहीं चुकाया ऋण, अब निगम करेगा सख्त कार्रवाई
Sat, 22 Aug 2026 12:41 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
एससी एसटी कॉर्पोरेशन बिलासपुर और हमीरपुर के 43 डिफाल्टरों को दिया था नोटिस
डिफाल्टरों ने करीब 15-20 सालों से नहीं चुकाया है काॅर्पोरेशन का 15 लाख रुपये का ऋण
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति निगम (एससी एसटी कॉर्पोरेशन) की ओर से जिला बिलासपुर और हमीरपुर के 43 डिफाल्टरों को ऋण चुकाने के लिए अंतिम नोटिस जारी किए गए। इसके तहत इन्हें 15 दिनों के अंदर निगम का पैसा चुकाने के लिए कहा गया, लेकिन नोटिस के बावजूद एक भी डिफाल्टर ने निगम का पैसा नहीं चुकाया है। इस देखते हुए अब निगम इन डिफाल्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा।
निगम की ओर से अब इन डिफाल्टरों को राजस्व अदालत में भी पेशी के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद भी यदि कोई डिफाल्टर पैसा नहीं चुकाता है, तो इनके खिलाफ निगम गिरफ्तारी वारंट भी जारी कर सकता है। निगम ने बिलासपुर के 28 और हमीरपुर के 15 डिफाल्टरों को नोटिस जारी किए थे। इसमें बिलासपुर के डिफाल्टरों के पास निगम का करीब 10 और हमीरपुर के डिफाल्टरों के पास 5 लाख रुपये का ऋण अटका पड़ा है। इन डिफाल्टरों ने करीब 15-20 सालों से निगम का पैसा नहीं चुकाया है। निगम की ओर से अब तक प्रदेश के करीब 50 से अधिक डिफाल्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर चुका है। वहीं हाल ही में 22 नए डिफाल्टरों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की गई है।
कोट
एससी एसटी कॉर्पोरेशन हर डिफाल्टर को ऋण चुकाने का चार से पांच बार मौका दे रहा है। वहीं यदि कोई डिफाल्टर पैसा नहीं चुकाता, तो उसके अदालत में पेश किया जाता है। इसके बाद भी ऋण न चुकाने वालों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया जा रहा है। साथ ही इनकी संपत्ति भी जब्त की जा सकती है। - राहुल जैन, प्रबंध निदेशक, एससी एसटी कॉर्पोरेशन, हिमाचल प्रदेश