फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Loading and unloading of apple trucks is happening on NH in Parwanoo

Solan News: परवाणू में एनएच पर हो रही सेब के ट्रकों की लोडिंग, अनलोडिंग

Tue, 26 Aug 2025 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा, सड़े सेबों की बदबू से लोग परेशान
विज्ञापन

डेंगू समेत दूसरी बीमारियों के फैलने का आंदेशा
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। हिमाचल एंट्री प्वाइंट परवाणू में ट्रक चालकों की लापरवाही लोगों की जान खतरे में डाल सकती है। यहां सेब से भरे ट्रकों की लोडिंग और अनलोडिंग नेशनल हाईवे पर की जा रही है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
राष्ट्रीय राजमार्ग होने के चलते यहां रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। इस बीच ट्रकों की लोडिंग-अनलोडिंग सड़क पर ही होने से खतरा और बढ़ जाता है। सेब सीजन में पेटी वाले सेब की ग्रेडिंग तो स्थानीय मंडियों में की जा रही है, लेकिन बोरी वाले सेब के ट्रक पिंजौर-परवाणू बाईपास पर हिमाचल एंट्री के पास खड़े होकर सीधे हाईवे पर सेब उतार-चढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

खराब सेबों को भी एनएच किनारे फेंका जा रहा है। इससे जहां बदबू फैल रही है वहीं डेंगू समेत अन्य बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। एसडीएम कसौली कैप्टन महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि हाईवे पर ट्रकों की छंटनी या पलटी करना पूरी तरह गलत है। इस मामले में एचपीएमसी विभाग और परवाणू पुलिस को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed