फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Lieutenant General Mohit Wadhwa reached APS School Dagshai

Solan News: लेफ्टिनेंट जनरल मोहित वाधवा पहुंचे एपीएस स्कूल डगशाई

Wed, 24 Jul 2024 11:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Wed, 24 Jul 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Lieutenant General Mohit Wadhwa reached APS School Dagshai
एपीएस डगशाई में कार्यक्रम के दौरान मौजूद लेफ्टिनेंट जनरल मोहित वाधवा। संवाद
शिक्षकों से किया संवाद, स्कूल के बारे में भी लीं कई जानकारियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। एसएम, सीओएस, चेयरमैन बीओए और वरिष्ठ संरक्षक लेफ्टिनेंट जनरल मोहित वाधवा बुधवार को आर्मी पब्लिक स्कूल डगशाई पहुंचे। इस दौरान स्कूल प्रधानाचार्य, स्टाफ और एनसीसी कैडेट्स ने उनका स्वागत किया। प्रधानाचार्य ऋतंभरा घई ने स्कूल की संरचना और बजट पर एक विस्तृत प्रस्तुति रखी। उन्होंने सुविधाओं, संसाधनों और वित्तीय आवंटनों का विवरण भी दिया। इसके बाद उन्होंने विभिन्न प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, कक्षाओं, खेल सुविधाओं और होस्टलों का दौरा किया।

उन्होंने शैक्षिक स्टाफ के साथ संवाद में भाग लिया, जिसमें उन्होंने शिक्षकों को कक्षा में ऑडियो-विजुअल का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षण में प्रौद्योगिकी का एकीकरण शैक्षिक अनुभव को समृद्ध करता है और कक्षा के माहौल को अधिक गतिशील बनाता है। इस दौरान संरक्षक मेजर जनरल वीके गुड़ी, सीएसओ मुख्यालय पश्चिमी कमान और चेयरमैन ब्रिगेडियर प्रीतपाल सिंह, एवीएसएम, वीएसएम कमांडेंट 14 जीटीसी और कर्नल आरएस भट्टी (सेवानिवृत्त) निदेशक (एडब्ल्यूईएस) मुख्यालय पश्चिमी कमान भी विशेषतौर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed