फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Lid of chamber stolen again in Ward-12 in Solan

वार्ड-12 में पार्क से एक और चैंबर का ढक्कन चोरी

Mon, 04 Apr 2022 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Lid of chamber stolen again in Ward-12 in Solan
Lid of chamber stolen again in Ward-12 in Solan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। निगम के वार्ड-12 में सनी साइड पार्क के समीप से रविवार देर रात एक और चैंबर का ढक्कन चोरी हो गया। पुराने डीसी चौक के साथ लगते रिहायशी वार्ड से शातिर सड़क पर बने चैंबर के लोहे का ढक्कन चुरा ले गए। इस वार्ड में बीते तीन दिन में तीसरी चोरी की घटना है। इससे पहले भी चोर एक चैंबर का ढक्कन और पानी खोलने की चाबियां चुरा ले गए हैं।
हालांकि नगर निगम ने अभी तक इस मामले में कोई संज्ञान नहीं लिया है। चैंबर का ढक्कन खुला होने से अब वाहन चालकों की परेशानियां बढ़ना शुरू हो गई हैं। रात के समय अधिकतर चालक इन गड्ढों में घुसने लगे हैं। इस वार्ड में अभी तक कोई सीसीटीवी कैमरा भी नहीं है। ऐसे में चोरों को पकड़ना कठिन हो गया है।
विज्ञापन

वार्ड-12 की पार्षद उषा शर्मा ने कहा कि वार्ड में रविवार को देर रात को सन्नी साइड पार्क के समीप से एक और चैंबर का ढक्कन चोरी हो गया है। वार्ड में चोरी की घटना बढ़ती चली जा रही है। इस बारे में पुलिस को शिकायत दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed