फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Lemon and tomamto prices on high in Solan, farmers earning handsome amount

सब्जी मंडी में फिर बढ़े नींबू के दाम, टमाटर भी हुआ महंगा

Mon, 06 Jun 2022 10:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। सब्जी मंडी में नींबू और टमाटर के दामों पर उछाल आया है। एक सप्ताह पहले नींबू 60 रुपये प्रति किलो था। अब इसके थोक भाव 100 रुपये प्रति किलो चल रहा है। मंडी में स्थानीय टमाटर की आवक भी बढ़ने लगी है।
अभी तक मंडी में करीब 200 क्रेट पहुंच गई हैं। इसमें किसानों को भी ग्रेड के हिसाब से 900 रुपये प्रति क्रेट दाम मिल रहे हैं। बीते दिनों यह 700 रुपये तक प्रति क्रेट बिक रही थी। आने वाले दिनों में अश्वनी, खड्ड, गंभरपुल सहित अन्य क्षेत्रों से टमाटर की खेप बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सब्जी मंडी सोलन में टमाटर के अच्छे दाम मिलने से किसान खुश हैं। सोमवार को बाहरी राज्यों और स्थानीय टमाटर 700 से 900 रुपये की क्रेट बिका। जिले के 90 फीसदी किसान टमाटर की खेती करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले वर्ष सीजन की शुरूआत में किसानों को टमाटर के उचित दाम नहीं मिल पाए हैं। इसमें दो से पांच रुपये किलो भी टमाटर बिका जबकि इस बार किसानों को टमाटर के अच्छे दाम मिल रहे हैं। इससे किसान खुश हैं।

उधर, मंडी समिति सोलन के सचिव रविंद्र शर्मा ने बताया कि अभी पानी वाले क्षेत्रों से टमाटर पहुंच रहा है। इसकी खपत जिले में ही हो रही है। अगले सप्ताह तक बाहरी राज्यों को भी टमाटर भेजना शुरू कर दिया जाएगा। इससे किसानों को और अधिक दाम मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed