{"_id":"61e81e515c637d15d625ee95","slug":"led-cctv-kent-ro-eletricity-meters-and-taps-stolen-from-a-closed-covid-care-centre-in-parvanoo-solan-news-sml3971388103","type":"story","status":"publish","title_hn":"परवाणू में बंद पड़े कोविड सेंटर से एलईडी, सीसीटीवी, आरओ और नल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परवाणू में बंद पड़े कोविड सेंटर से एलईडी, सीसीटीवी, आरओ और नल चोरी
विज्ञापन
LED, CCTV, Kent RO, eletricity meters and taps stolen from a closed covid care centre in Parvanoo
परवाणू (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में कोविड की पहली और दूसरी लहर के बीच बनाए गए कोविड केयर सेंटर से सामान चोरी हो गया। इसका खुलासा तब हुआ जब नायब तहसीलदार केंद्र का मुआयना करने गए।
उन्होंने पाया कि कोविड सेंटर से काफी सामान गायब है। हैरत की बात तो ये है कि शातिरों ने सीसीटीवी कैमरे, बिजली के मीटर व पानी के नल भी उड़ा लिए। इसके बाद नायब तहसीलदार चत्तर सिंह ने पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कोविड की पहली व दूसरी लहर में सेक्टर पांच परवाणू में कोविड सेेंटर बनाया गया था। जहां पर कोविड पॉजिटिव मरीजों को रखा जाता था। लेकिन दूसरी लहर के बाद इस सेंटर को बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
अब फिर जिला में मामले बढने शुरू हो गए हैं और स्वास्थ्य विभाग कोविड सेंटरों को खोलने की तैयार कर रहा है। इसी कार्य को लेकर प्रदेश के प्रवेशद्वार परवाणू में बंद किए गए कोविड सेेंटर का नायब तहसीलदार की ओर से निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कोविड सेेंटर में लगाया गया सामान चोरी हो गया है। मौके पर खिड़कियों के शीशे भी टूटे पाए गए हैं। इसी के साथ 120 नल, दो सीलिंग फैन, दो सीसीटीवी कैमरे, एक एलईडी, एक कैंट आरओ, दो वाटर हीटिंग रॉड, बिजली के 31 मीटर समेत काफी सामान चोरी हुआ है।
डीएसपी परवाणू योगेश रोल्टा ने बताया कि कोविड सेंटर में चोरी का मामला दर्ज हुआ है। मौके पर पुलिस ने छानबीन की है। उन्होंने कहा कि कोविड सेंटर में कोई भी चौकीदार आदि को नहीं रखा गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।