फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Learn urdu and got a Job in dc office

उर्दू सेंटर सोलन में ट्रेनिंग लो नौकरी पाओ

Mon, 13 Jun 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Mon, 13 Jun 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
Learn urdu and got a Job in dc office
राजस्व के पुराने अभिलेख की जानकारी सर्वसुलभ बनाने के उद्देश्य से सोमवार को सोलन में ग्रामीण राजस्व अधिकारियों तथा उर्दू के छात्रों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर आरंभ किया गया। - फोटो : demo pic

विज्ञापन

राजस्व के पुराने अभिलेख की जानकारी सर्वसुलभ बनाने के उद्देश्य से सोमवार को सोलन में ग्रामीण राजस्व अधिकारियों तथा उर्दू के छात्रों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर आरंभ किया गया। शिविर का शुभारंभ सोलन के उपायुक्त राकेश कंवर ने किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास रहेगा कि इस शिविर से लाभान्वित व्यक्तियों की उपायुक्त कार्यालय के ई-गवर्नेंस शाखा में सेवाएं ली जाएं। इसके एवज में मानदेय दिया जाएगा। कहा कि आय का साधन होने से उर्दू विषय में लोगों की रुचि बढ़ेगी। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में ग्रामीण राजस्व अधिकारियों के साथ उर्दू भाषा का ज्ञान प्राप्त कर रहे कुछ छात्रों को भी सम्मिलित किया है। यह छात्र जहां प्रशासन के लिए लाभदायक सिद्ध होंगे, वहीं अन्य को उर्दू की जानकारी भी प्रदान कर सकेंगे।
 
डीसी ने कहा कि यह हिमाचल का ऐसा पहला शिविर है जिसमें ग्रामीण राजस्व अधिकारियों को उर्दू भाषा का ज्ञान प्रदान किया जाएगा। 42 दिवसीय इस प्रशिक्षण शिविर से राजस्व विभाग के क्षेत्रीय स्तर के अधिकारियों को राजस्व के पुराने अभिलेख समझने और जनहित में इन्हें सर्वसुलभ बनाने में मदद मिलेगी। डीसी राकेश कंवर ने इस अवसर पर कहा कि मुगल काल से देश में मुख्य रूप से उर्दू भाषा में ही कार्य किया जाता रहा है। अंग्रेजों के आने के बाद ही राजस्व संबंधित कार्य उर्दू में ही किया जाता रहा। राजस्व के पुराने अभिलेख उर्दू में ही प्राप्त होते हैं। कहा कि उर्दू भाषा की सही जानकारी के अभाव में राजस्व के पुराने लंबित मामलों का निपटारा करना कठिन है। ऐसे में उर्दू के जानकार न मिलने की स्थिति में राजस्व के पुराने अभिलेख समझने मुश्किल होते हैं। कहा कि ग्रामीण राजस्व अधिकारियों को उर्दू का प्रशिक्षण प्रदान करने से जहां वे अपने स्तर पर ही राजस्व के पुराने अभिलेखों को समझ पाएंगे वहीं इससे समय और धन की बचत भी होगी।
विज्ञापन


कम स्कूलों में पढ़ाया जा रहा उर्दू
डीसी ने कहा कि वर्तमान में बहुत कम स्कूलों में उर्दू एक विषय के रूप में पढ़ाया जाता है जबकि इसके प्रचार प्रसार की विशेष आवश्यकता है। कहा कि प्रशासन का प्रयास रहेगा कि इस संस्थान में जिला से आगे बढ़ते हुए राज्य के विभिन्न जिलों से भी प्रशिक्षुओं को शामिल किया जाए। उन्होंने प्रशिक्षुओं से आग्रह किया कि वे तन्मयता के साथ उर्दू भाषा सीखें ताकि राजस्व अभिलेख समझने के साथ एक नई भाषा का ज्ञान भी प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्थान में 150 अध्यापक किए तैयार
संस्थान के प्रधानाचार्य प्रो. योगराज ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए कहा कि इस संस्थान में उर्दू में स्नातकोत्तर की शिक्षा दी जाती है। संस्थान द्वारा 150 के लगभग उर्दू अध्यापकों को तैयार किया है। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण के लिए जम्मू से विषय विशेषज्ञ हरबंस लाल, कमल सिंह तथा गुलाब रसूल को आमंत्रित किया है। प्रशिक्षण में 13 प्रशिक्षु भाग ले रहे हैं। इनमें राजस्व विभाग के ग्रामीण राजस्व अधिकारी भी शामिल हैं। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी संदीप नेगी तथा जिला राजस्व अधिकारी अरुण शर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed