फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Leaders working to instigate the people of Kunihar: Congress

कुनिहार के लोगों को भड़काने का काम कर रहे नेता : कांग्रेस

Sat, 30 Nov 2024 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
मंत्री और विधायक के खिलाफ लगाए नारे की आलोचना की
विज्ञापन

कहा, नगर पंचायत बनने के बाद लोगों को मिलेगी कई सुविधाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। कुनिहार में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी और विधायक संजय अवस्थी के खिलाफ लगे नारे पर कांग्रेस नेताओं ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि कुछ नेता राजनीति चमकाने का काम कर रहे हैं और कुनिहार के लोगों को भड़का रहे हैं। असल मायने में नगर पंचायत बनाने से लोगों को काफी फायदा मिलने वाला है। नेताओं को चाहिए कि लोगों को भड़काने का काम न कर उन्हें नगर पंचायत बनाने के फायदों के बारे में विस्तार से समझाए।
ब्लॉक कांग्रेस के सदस्यों ने कहा कि कुनिहार को नगर पंचायत बनाने का प्रस्ताव प्रदेश सरकार का है। अभी इस पर कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। सरकार के समक्ष इस पर क्षेत्र के लोग आपत्तियां प्रस्तुत की कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे में कुछ लोगों का मंत्री के समक्ष विरोध प्रदर्शन किसी भी स्तर पर सही नहीं था।
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि पूर्व मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी क्षेत्र के विकास के प्रति कृतसंकल्प हैं। कांग्रेस नेताओं ने कुनिहार के लोगों से आग्रह किया है किसी के किसी भी बहकावे में न आए। अर्की ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सतीश कश्यप, रमेश ठाकुर, राजेंद्र रावत, जगदीश ठाकुर, कमलेश शर्मा, अनुज गुप्ता, डीडी शर्मा, रूप सिंह ठाकुर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed